फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   18 cattle crushed to death by speeding unknown truck driver

Bilaspur: नेशनल हाईवे पर बैठे मवेशियों पर रफ्तार का कहर, 18 की हुई मौत

Sat, 22 Jul 2023 09:11 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 22 Jul 2023 09:11 PM IST
सार

नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे बैठे 18 गौवंशों को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक चालक ने कुचल दिया। 

विज्ञापन
18 cattle crushed to death by speeding unknown truck driver
वाहन की चपेट में आने से मवेशियों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत धूमा सिलपहरी नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे बैठे 18 गौवंशों को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक चालक ने कुचल दिया। जिससे बड़ी संख्या में गौवंश की मौत हो गई। वहीं सडक एक्सीडेंट में कुछ मवेशियों को गंभीर चोंटें आई हैं। जिनका प्रार्थमिक उपचार बिलासपुर के गौसेवकों ने किया। 

विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद से बिलासपुर गौसेवा धाम के गौसेवक सुबह से ही घटना स्थल पर पहुंच गये और डटे रहे। इसके साथ ही घायल मवेशियों का उपचार भी किया गया। गौसेवक गोपाल कृष्ण रामानुज दास ने बताया कि देर रात नशे में धूत किसी अज्ञात ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए गौ वंश को रौंद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें 18 गौवंश मृत हो गया और 3 गौवंश गंभीर रूप से घायल हैं। गोपाल कृष्ण ने सिरगिट्टी थाना पहुंचकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराया साथ ही खुले में गायों को छोड़ने वाले गौपालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। सिरगिट्टी पुलिस ने पंचनामा किया। जिसके बाद सभी गौ सेवकों ने मिलकर जेसीबी से गड्ढा खोदा कर गायों का अंतिम संस्कार किया। 

विज्ञापन

इस दौरान बिलासपुर गौसेवा धाम के गोपाल कृष्ण रामानुज दास, शत्रुघन कृष्ण दास, गौरव यादव,अनुराग रजक, बिट्टू रजक, निरज पटेल, सुरज रजक, भानु रजक, आयुष रजक, विकास यादव, विक्की रजक, टाईगर यादव, रमन रजक, निक्की रजक,विशाल साहू,ऋषभ मौर्य, देव्यांश रजक, दुर्गेश पटेल, धनेश्वर पटेल, शत्रुहन रजक, इंद्रेश बघेल सहित बड़ी संख्या में गौसेवक उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed