फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   woman whom police had declared a reward of one lakh as fake was called fake by Naxalites In Bijapur

Bijapur: पुलिस ने जिस महिला को बताया एक लाख की ईनामी, नक्सलियों ने पुलिस के दावे को बताया फर्जी

Mon, 11 Mar 2024 11:43 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 11 Mar 2024 11:43 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक ईनामी नक्सली महिला को गिरफ्तार किया था। जिसे अब नक्सलियों ने फर्जी मामला बताया है और साथ ही पुलिस के सामने एक शर्त भी रखी है।

विज्ञापन
woman whom police had declared a reward of one lakh as fake was called fake by Naxalites In Bijapur
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

दो मार्च को पुलिस ने पामेड़ थाना क्षेत्र के जारपल्ली के जंगल से जिस एक लाख रुपये की ईनामी महिला नक्सली कट्टम रामबाई को गिरफ्तार कर न्ययालय में पेश करने का प्रेसनोट जारी किया था। अब उस मामले को लेकर नक्सलियों की दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव गंगा ने प्रेसनोट जारी कर पुलिस की उस कार्यवाही को फर्जी बताते हुए रामबाई को बिना शर्त रिहा करने की बात कही है।
विज्ञापन


नक्सलियों के दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव गंगा ने नौ मार्च को प्रेसनोट जारी कर कहा था कि दो मार्च 2024 को बीजापुर जिला पामेड़ थाना अंतर्गत ग्राम जारपल्ली के जंगल से एक लाख की ईनामी महिला माओवादी कट्टम रामबाई को गिरफ्तार करने का पुलिस प्रशासन द्वारा प्रेसनोट जारी किया गया। मगर यह एक फर्जी गिरफ्तारी और सफेद झूठ के सिवा कुछ नहीं है।
विज्ञापन


प्रेसनोट में सचिव गंगा ने लिखा है कि सच्चाई यह है कि कट्टम रामबाई अपने परिजनों और गांव वालों के साथ मिलकर तेलंगाना मिर्ची तोड़ने  और कुली मजदूरी करने गई हुई। इसी दौरान डीआरजी ने वहां से उठाकर पामेड़ थाना में एक झूठा केस दर्ज करके उन्हें जेल में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये घटना एक मात्र उदाहरण भर है। पिछले कई सालों से और अभी भी बड़ी संख्या में लोगों को अवैध गिरफ्तारियां कर रहे हैं। प्रेसनोट में पड़ोसी राज्यों में कुली मजदूरी के लिए जा रहे लोगों की अवैध गिरफ्तारियां करके झूठे केसों फंसाकर जेल में भेजने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने व कमलापुर निवासी कट्टम रामबाई को बिना शर्त रिहा करने की बात लिखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed