फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Victims stage protest against bulldozer action submit memorandum to Chief Minister in Bijapur

बीजापुर : बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में पीड़ितों का धरना, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Fri, 23 Jan 2026 07:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 23 Jan 2026 07:09 PM IST
सार

बीजापुर जिला प्रशासन द्वारा 16 और 17 जनवरी को लगभग 130 मकानों को बुलडोजर से गिराए जाने के विरोध में शुक्रवार को विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में पीड़ितों ने पदयात्रा और धरना प्रदर्शन कर तहसील कार्यालय का घेराव किया।

विज्ञापन
Victims stage protest against bulldozer action submit memorandum to Chief Minister in Bijapur
विरोध में पीड़ितों का धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिला प्रशासन द्वारा 16 और 17 जनवरी को लगभग 130 मकानों को बुलडोजर से गिराए जाने के विरोध में शुक्रवार को विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में पीड़ितों ने पदयात्रा और धरना प्रदर्शन कर तहसील कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार, जिला प्रशासन और नगरपालिका की कार्रवाई को अमानवीय बताते हुए जमकर नारेबाजी की। पीड़ितों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें वार्ड क्रमांक 12 के चट्टानपारा में गिराए गए घरों को तत्काल पुनः स्थापित करने, पानी, बिजली और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने, हुए नुकसान का मुआवजा देने और भविष्य में अतिक्रमण के नाम पर घरों को न तोड़ने की मांग की गई है।

विज्ञापन


मौलिक अधिकारों के हनन का आरोप
विधायक विक्रम मंडावी ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन जानबूझकर चट्टानपारा के पीड़ितों को पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित कर रही है, जो उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार और प्रशासन का यही रवैया रहा तो आम नागरिक कहां जाएंगे। उन्होंने प्रशासन से पीड़ितों को पुनः उसी स्थान पर स्थापित करने और उनके मौलिक अधिकारों की रक्षा करते हुए सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने की मांग की। विधायक मंडावी ने पीड़ितों की पुनः स्थापना के संबंध में वार्ता के लिए 20 सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया है। इस पदयात्रा को सीपीआई के जिला सचिव कमलेश झाड़ी और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के बस्तर संभाग उपाध्यक्ष विजय झाड़ी ने भी समर्थन दिया। इस दौरान कांग्रेसियों, पीड़ित परिवारों और नगरवासियों की बड़ी संख्या शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed