फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Two villagers injured in ID blast were brought to Mekaj one refused to get treatment escaped from the ward in

बीजापुर: आईडी ब्लास्ट में घायल दो ग्रामीण मेकाज लाये गए, एक ने उपचार कराने से किया मना, वार्ड से हुआ फरार

Thu, 07 Aug 2025 07:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 07 Aug 2025 07:20 PM IST
सार

बीजापुर जिले के दो अलग-अलग जगहों में हुए आईडी ब्लास्ट में 2 ग्रामीण घायल हो गए थे, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, वहीं इस घटना में घायल एक ग्रामीण घायल होने के बाद भी अस्पताल से फरार होने की बात भी सामने आई है।

विज्ञापन
Two villagers injured in ID blast were brought to Mekaj one refused to get treatment escaped from the ward in
मेकाज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बीजापुर जिले के दो अलग-अलग जगहों में हुए आईडी ब्लास्ट में 2 ग्रामीण घायल हो गए थे, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, वहीं इस घटना में घायल एक ग्रामीण घायल होने के बाद भी अस्पताल से फरार होने की बात भी सामने आई है। बता दे कि बीजापुर जिले के ईलमिडी गाँव में रहने वाला प्रमोद कलमू 24 वर्ष अपने सगा के घर गुज्जे पद्दी गया हुआ था, सगा के घर से अपने एक परिचित के साथी नागेश के साथ नदी में नहाने के लिए गया हुआ था, जहाँ नहाने के दौरान घाट पर ही अचानक से आईडी ब्लास्ट होने से प्रमोद के दोनों हाथ जख्मी हो गए, साथ गए नागेश ने मामले की जानकारी परिजनों को दिया, जहाँ से प्रमोद को पहले बीजापुर जिला अस्पताल फिर वहां से उसे मेकाज रेफर किया गया है। 

विज्ञापन

 
वहीं दूसरी घटना भी बीजापुर जिले के थाना उसूर क्षेत्र के ग्राम पुजारी कांकेर में रहने वाला कलमू गंगा पिता स्व. देवा 58 वर्ष अपने मवेशियों को खेत में जुताई के बाद जंगल में चराने के लिए लेकर निकला जहां अचानक से उसूर जंगल में ही आईडी ब्लास्ट हो गया। इस घटना में कलमू गंगा के दाहिना पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जंगल में अचानक से हुए इस आईडी ब्लास्ट की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण जंगल पहुँचे, जहाँ पर घायल को देखने के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, ग्रामीण की खराब हालत को देख उसे मेकाज भेजा गया, जहाँ ग्रामीण ने बिना किसी को जानकारी दिए अस्पताल से भाग जाने की सूचना भी मिली है, फिलहाल एक घायल का उपचार जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed