फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Two Naxals carrying a reward of Rs 7 lakh killed in encounter joint operation of security forces in Mankeli fo

बीजापुर: मुठभेड़ में सात लाख के दो इनामी नक्सली ढेर, मनकेली के जंगल में सुरक्षा बलों का संयुक्त अभियान

Thu, 18 Sep 2025 04:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 18 Sep 2025 04:23 PM IST
सार

बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में मनकेली के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में सात लाख के दो इनामी नक्सली मारे गए। 

विज्ञापन
Two Naxals carrying a reward of Rs 7 lakh killed in encounter joint operation of security forces in Mankeli fo
दो नक्सली ढेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में मनकेली के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में सात लाख के दो इनामी नक्सली मारे गए। पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 202 व 205 बटालियन की संयुक्त टीम द्वारा यह सर्च ऑपरेशन चलाया गया था।मुठभेड़ 17 सितम्बर को दोपहर करीब 3 बजे थाना बीजापुर क्षेत्र के मनकेली के जंगल में हुई। इसके पश्चात घटनास्थल की सघन सर्चिंग के दौरान दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए। इनके पास से एक .303 रायफल, एक बीजीएल लांचर, तीन बीजीएल सेल, चार जिंदा राउंड, बैटरी कार्डेक्स वायर, दवाइयां व अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई है। 

विज्ञापन


ढेर नक्सली इन वारदातों में थे शामिल
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सली हाल ही में क्षेत्र में हुई कई  हत्याओं में शामिल थे।
17 जून 2025 को ग्राम पेद्दाकोरमा में एक छात्र समेत तीन ग्रामीणों की हत्या,
29 अगस्त को ग्राम मनकेली में एक ग्रामीण की हत्या
30 अगस्त को गंगालूर थाना अंतर्गत तोड़का गांव के शिक्षादूत कल्लू ताती की हत्या करने की घटना में शामिल थे। मारे गये नक्सलियों की पहचान रघु हपका (33 वर्ष)  निवासी पेद्दाकोरमा, थाना बीजापुर जिला बीजापुर। एसीएम गंगालुर एरिया मिलिट्री कमांड सदस्य इस पर 5 लाख का इनाम घोषित था। वही सुक्कु हेमला (32 वर्ष) निवासी बोड़ला पुसनार, थाना बीजापुर। पेद्दाकोरमा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून का डिप्टी कमांडर। इस पर 2 लाख का इनाम था।
विज्ञापन


बस्तर आईजी ने नक्सलियों से किया मुख्यधारा में लौटने का आह्वान
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में तैनात पुलिस एवं सुरक्षा बल क्षेत्र के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आईजी ने नक्सली कैडरों से अपील की कि वे हिंसा का मार्ग त्यागे, निर्दोष नागरिकों और उनकी संपत्तियों को निशाना बनाना बंद करें। अब उनके सामने केवल एक ही रास्ता बचा है। सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाकर मुख्यधारा से जुड़ना और सम्मान जनक जीवन जिएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed