फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   teacher was suddenly attacked by a bear while returning home from school

बीजापुर में भालू का खौफ: स्कूल से घर जा रहे शिक्षादूत पर अचानक हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Mon, 22 Dec 2025 01:13 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 22 Dec 2025 01:13 PM IST
सार

बीजापुर के केरपे जंगल में स्कूल से घर लौट रहे प्राथमिक शाला गोंड़नुंगुर के शिक्षादूत शंकर मज्जी पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी शिक्षादूत को परिजनों ने महाराष्ट्र के हेमलकसा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज जारी है; वन विभाग मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर रहा है।

विज्ञापन
teacher was suddenly attacked by a bear while returning home from school
भालू का हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंद्रावती नेशनल पार्क के कुटरू कोर परिक्षेत्र के केरपे के जंगल मे एक शिक्षादूत पर भालू ने हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। घायल अवस्था मे शिक्षादूत को पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के हेमलकसा अस्पताल ले जाकर उसका इलाज कराया जा रहा है। 

विज्ञापन


बताया गया है कि शिक्षादूत शंकर मज्जि प्राथमिक शाला गोंड़नुंगुर में पदस्थ है। वह स्कूल से घर की ओर जा रहा था, इसी बीच रास्ते के जंगल मे भालू ने उस पर अचानक हमला कर दिया। 
विज्ञापन


भालू के हमले से जख्मी हुए शिक्षादूत मज्जि ने किसी तरह भालू के चंगुल से बच कर निकला। परिजनों द्वारा उसे तत्काल  इलाज के लिए महाराष्ट्र के हेमलकसा अस्पताल में लाया गया, जहां उसका  इलाज जारी चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर कुटरू कोर के परिक्षेत्र अधिकारी शंकर लाल सिन्हा ने बताया कि उन्हें उनके स्टाफ ने घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि घायल अभी महाराष्ट्र के हेमलकसा अस्पताल में उपचाराधीन है। रेंजर ने बताया कि मुआवजा प्रकरण तैयार करने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed