{"_id":"66b78fb4ae4ba547510d2903","slug":"stir-in-bijapur-after-body-of-a-girl-was-found-2024-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Crime: बीजापुर में युवती का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Crime: बीजापुर में युवती का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 10 Aug 2024 09:36 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 10 Aug 2024 09:36 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने युवती का शव बरामद किया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र के कन्हाईगुडा नाले के पास से पुलिस ने एक युवती का शव बरामद किया है। पुलिस युवती के मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है। कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि नयापारा शिविर में रह रही युवती सरस्वती कड़ियामि उम्र 30 रोजाना रोपाई करने अपने खेत जाया करती थी।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह भी वह अपने खेत रोपाई के लिए गई थी। लेकिन दोपहर तक वह वापस नहीं लौटी। इसके बाद युवती के पिता व भाई ने थाना आकर इस बात की सूचना दी। थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि सूचना के बाद टीम रवाना की गई।
विज्ञापन
आसपास खोजबीन करने के बाद पुलिस को युवती का शव कन्हाई गुडा नाला के पास फंसा हुआ मिला। पुलिस ने वहां से शव बरामद कर लिया है। देर शाम होने से शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। शव जिला अस्पताल के मॉर्चुरी में रखा गया है। टीआई शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटकर जांच कर रही है।
विज्ञापन