फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Senior BJP leader G Venkat became BJP state vice presiden wave of happiness among workers in Bijapur

बीजापुर: वरिष्ठ भाजपा नेता जी. वेंकट बने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Wed, 13 Aug 2025 05:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 13 Aug 2025 05:44 PM IST
सार

बीजापुर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष और वर्तमान में मध्य बस्तर संगठन प्रभारी जी. वेंकट को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Senior BJP leader G Venkat became BJP state vice presiden wave of happiness among workers in Bijapur
जी. वेंकट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष और वर्तमान में मध्य बस्तर संगठन प्रभारी जी. वेंकट को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति की खबर से बीजापुर सहित पूरे बस्तर संभाग में हर्ष का माहौल है। भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, जिला पंचायत की अध्यक्ष जानकी कोरसा व पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने जी. वेंकट से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।

विज्ञापन


जी. वेंकट का संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व क्षमता लंबे समय से भाजपा की मजबूती का आधार रही है। बीजापुर में जिलाध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल को संगठन विस्तार और मजबूत जमीनी पकड़ के लिए जाना जाता है। उनकी नई भूमिका से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री वेंकट के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक सशक्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed