फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Security forces recovered and defused two IEDs in Gangalore area

Bijapur: माओवादी साजिश विफल, गंगालूर क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने दो आईईडी बरामद कर किया निष्क्रिय

Sun, 28 Dec 2025 05:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 28 Dec 2025 05:14 PM IST
सार

दोनों आईईडी प्रेशर मैकेनिज्म से लगाए गए थे। सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से माओवादियों की एक बड़ी साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया।

विज्ञापन
Security forces recovered and defused two IEDs in Gangalore area
दो आईईडी बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर के गंगालुर थाना क्षेत्र के एफओबी कोप्पागुड़ा से सीआरपीएफ 199 वाहिनी की टीम एफओबी पीड़िया क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन एवं डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकली थी। अभियान के दौरान पीड़िया कैम्प से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर निर्माणाधीन सड़क से करीब 50 मीटर दूर डिमाइनिंग के दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गए दो आईईडी बरामद हुई, उसे सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करते हुए केरिपु 199 वाहिनी की बीडीडी टीम की सहायता से मौके पर ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया। बरामद आईईडी में से एक टिफिन बॉक्स में तथा दूसरा बियर की बोतल में लगाया गया था। दोनों आईईडी प्रेशर मैकेनिज्म से लगाए गए थे। सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से माओवादियों की एक बड़ी साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया। बीजापुर पुलिस एवं सुरक्षा बल क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विकास कार्यों को सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed