{"_id":"68c2d3ce5ee585ea5b0e584d","slug":"security-forces-have-arrested-a-total-of-26-active-naxalites-in-bijapur-2025-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'लाल आतंक' पर बड़ा प्रहार: बीजापुर में 13 लाख के छह इनामी समेत 26 नक्सली गिरफ्तार, जानें कौन कहां से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'लाल आतंक' पर बड़ा प्रहार: बीजापुर में 13 लाख के छह इनामी समेत 26 नक्सली गिरफ्तार, जानें कौन कहां से पकड़ा
Thu, 11 Sep 2025 07:21 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 11 Sep 2025 07:21 PM IST
सार
बीजापुर जिले में सुरक्ष बलों ने नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 26 सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई नक्सली गतिविधियों को कमजोर करने और क्षेत्र में शांति स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
26 नक्सली गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
Please wait...
विस्तार
जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 26 सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 13 लाख रुपये के इनामी 6 नक्सली भी शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और प्रतिबंधित नक्सली साहित्य बरामद किया गया है।
यह संयुक्त कार्रवाई डीआरजी बीजापुर, थाना गंगालूर, भैरमगढ़, उसूर, आवापल्ली, तर्रेम, कोबरा 205 और सीआरपीएफ की 196 व 62वीं बटालियन द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अंजाम दी गई।
कहां से कितने नक्सली हुए गिरफ्तार
गंगालूर क्षेत्र से 3 नक्सली
भैरमगढ़ से 3 नक्सली (2 इनामी)
आवापल्ली से 8 नक्सली (1 इनामी)
उसूर से 8 नक्सली (3 इनामी)
तर्रेम से 4 नक्सली (1 इनामी) शामिल
पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से आईईडी, कुकर बम, टिफिन बम, डेटोनेटर, सेफ्टी फ्यूज, कार्डेक्स वायर, मल्टीमीटर, बैटरियाँ, बिजली की तार, जमीन खोदने के औजार
नक्सली संगठन से संबंधित बैनर, पोस्टर, पाम्पलेट आदि मिले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने यह स्वीकार किया कि वे पुलिस पार्टी को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से आईईडी लगाने की योजना बना रहे थे। मौके से बरामद सामग्री को गवाहों की मौजूदगी में विधिवत जब्त किया गया।
विज्ञापन
किस नक्सली पर था कितने लाख का इनाम
मुन्ना पोटाम – बटालियन नंबर 01 का सदस्य, इनाम 8 लाख
अर्जुन अटामी उर्फ गुड्डी – मिलिशिया सेक्शन कमांडर, इनाम 1 लाख
पायको माड़वी उर्फ सोनी उर्फ टोकड़ी – पार्टी सदस्य, इनाम 1 लाख
कृष्णा पोडियाम – मिलिशिया सेक्शन कमांडर, इनाम 1 लाख
रामा काका – डीएकेएमएस अध्यक्ष, इनाम 1 लाख
मनी मड़कम उर्फ गोला मंडी – जनताना सरकार अध्यक्ष, इनाम 1 लाख
सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर, उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। यह कार्रवाई नक्सल नेटवर्क पर एक करारा प्रहार मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें: गरियाबंद में सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़: रुक-रुककर हो रही फायरिंग, 10 माओवादियों के मारे जाने की खबर