फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Security forces got a big success 14 Naxalites arrested with reward of Rs 41 lakh in Bijapur

Bijapur: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 41 लाख के इनामी 14 नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद

Mon, 13 May 2024 05:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 13 May 2024 05:24 PM IST
सार

बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान डीआरजी व गंगालुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने पीड़िया व मूतवेंडी के जंगल से 14 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Security forces got a big success 14 Naxalites arrested with reward of Rs 41 lakh in Bijapur
14 नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान डीआरजी व गंगालुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने पीड़िया व मूतवेंडी के जंगल से 14 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर 41 लाख रुपये का इनाम घोषित है। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से विस्फोटक व अन्य सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन

 

पुलिस के मुताबिक जिले में चलाए जा रहे नक्सली विरोधी अभियान के तहत डीआरजी व गंगालुर थाना की संयुक्त पार्टी पीड़िया व मूतवेंडी की ओर निकली थी। अभियान से वापसी के दौरान पुलिस पार्टी द्वारा पीड़िया मूतवेंडी के मध्य जंगल से विस्फोटक व भाकपा माओवादी संगठन के प्रसार प्रचार की सामग्री के साथ 14 नक्सलियों को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम रेनु कोवासी, मिलिट्री कंपनी नंबर 2 पीपीसीएम 8 लाख ईनाम, मंगली अवलम, गंगालुर एरिया कमेटी, एसीएम 8 लाख ईनाम, बिच्चैम उईका, गंगालुर एरिया कमेटी, एसीएम 5 लाख ईनाम, शर्मिला कुरसम, गंगालुर एरिया कमेटी सदस्या 5 लाख ईनाम, लक्ष्मी ताती गंगालुर एरिया कमेटी सदस्या 5 लाख ईनाम, बबीता हेमला मिलिट्री कंपनी नम्बर 2 पीएम ईनाम 2 लाख, सावित्री पुनेम, मिलिट्री कंपनी नंबर 2 पीएम 2 लाख ईनाम, मैनू ओयाम उर्फ लच्छू डिवीजन टेलर टीम पीएम 2 लाख ईनाम, पायक़ी माड़वी मिलिट्री कंपनी नम्बर 2 सदस्य 2 लाख ईनाम, टोकलु माड़वी गंगालुर एलओएस सदस्य 1 लाख ईनाम, सन्नू लेकाम डीएकेएमएस अध्यक्ष पीड़िया 1 लाख ईनाम, बिच्चैम कुंजाम मिलिशिया प्लाटून सदस्य आरपीसी कोरचोली, लखु पुनेम जीआरडी कमांडर इतावर व पाण्डु मुचाकी भूमकाल मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर पीड़िया बताया।

विज्ञापन

 

पकड़े गए नक्सलियों से बारीकी से पूछताछ कर मार्ग में आईईडी प्लांट करने के लिए छुपाये गये 4 नग टिफिन बम, 2 नग कुकर बम, डेटोनेटर, कॉर्डेक्स वायर, जिलेटिन स्टीक एवं प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री गैती, फावड़ा, सब्बल, पटाखा बरामद किया गया। नक्सलियों के द्वारा पुलिस पार्टी को बड़ा नुकसान पहुंचाने की नीयत से पीड़िया मूतवेंडी मार्ग पर आईईडी प्लांट करने की योजना थी। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध गंगालुर थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर न्ययालय के समक्ष पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed