फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Press Club elections concluded; Santosh elected President, Irshad Secretary, and Sharma Treasurer.

सीजी: बीजापुर प्रेस क्लब चुनाव संपन्न, के. संतोष अध्यक्ष और इरशाद खान बने सचिव; 46 पत्रकारों ने किया मतदान

Mon, 31 Aug 2026 06:47 PM IST
बीजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Mon, 31 Aug 2026 06:47 PM IST
सार

बीजापुर प्रेस क्लब चुनाव में के. संतोष अध्यक्ष, इरशाद खान सचिव और प्रसून शर्मा कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। 46 पत्रकारों ने मतदान किया और मतदान प्रतिशत 100 फीसदी रहा। इरशाद ने एक वोट से जीत दर्ज की। संतोष ने पत्रकार हितों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
Press Club elections concluded; Santosh elected President, Irshad Secretary, and Sharma Treasurer.
चुनाव के बाद पदाधिकारियों सहित सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

सोमवार को बीजापुर प्रेस क्लब का चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर के. संतोष ने जीत दर्ज की। वहीं सचिव पद पर इरशाद खान ने महज एक वोट के अंतर से जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर प्रसून शर्मा निर्वाचित हुए।

अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें के. संतोष को सबसे अधिक 21 वोट मिले। गणेश मिश्रा को 13, ईश्वर सोनी को 7 और कमलेश पैंकरा को 5 वोट मिले। इस तरह के. संतोष ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

विज्ञापन

सचिव पद के लिए तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ। इरशाद खान को 17 वोट, आशीष पदमवार को 16 और बसंत मामडीकर को 13 वोट मिले। इरशाद खान ने एक वोट के अंतर से सचिव पद पर जीत हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे। प्रसून शर्मा को 30 वोट मिले, जबकि सिरोज विश्वकर्मा को 16 वोट प्राप्त हुए। प्रसून शर्मा ने 14 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

46 पत्रकारों ने किया मतदान
प्रेस क्लब चुनाव में कुल 46 पत्रकारों ने मतदान किया। खास बात यह रही कि सभी 46 पत्रकारों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस तरह मतदान प्रतिशत 100 फीसदी रहा। चुनाव को लेकर पत्रकारों में उत्साह देखने को मिला।

चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का विशेष योगदान रहा। प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।

पढे़ं: अदालतों में अब महिला के चरित्र पर टिप्पणी नहीं, यौन अपराधों में संवेदनशील भाषा अपनाए

पत्रकारों के सुख-दुःख में साथ खड़े रहने का भरोसा
नवनिर्वाचित अध्यक्ष के. संतोष ने जीत के बाद सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार साथियों ने उन पर विश्वास जताते हुए अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वे इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।

उन्होंने कहा कि जिले के पत्रकारों के हितों और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी। पत्रकारों के हर सुख-दुःख में वे उनके साथ खड़े रहेंगे। साथ ही सभी पत्रकार साथियों के सहयोग से प्रेस क्लब को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed