फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Politics on Gothan MLA said BJP has no right to speak

गोठान पर सियासत:MLA बोले भाजपा को बोलने का अधिकर नहीं, BJP ने कहा जनता कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ फेंकेगी

Wed, 24 May 2023 09:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 24 May 2023 09:17 PM IST
सार

प्रदेश में इन दिनों कांग्रेस सरकार की महत्वाकांक्षी गोठान योजना में भारी भ्रष्टाचार व अनियमितता को लेकर भाजपा ने प्रदेश भर में मोर्चा खोल रखा है। वहीं अब कांग्रेस ने भी भाजपा पर पलटवार करते हुए जुबानी हमले किये हैं।

विज्ञापन
Politics on Gothan MLA said BJP has no right to speak
कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी, श्रीनिवास मुदलियार, भाजपा जिलाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में इन दिनों कांग्रेस सरकार की महत्वाकांक्षी गोठान योजना में भारी भ्रष्टाचार व अनियमितता को लेकर भाजपा ने प्रदेश भर में मोर्चा खोल रखा है। वहीं अब कांग्रेस ने भी भाजपा पर पलटवार करते हुए जुबानी हमले किये हैं। बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि भाजपाइयों को गोठानो के लिए संरक्षित जमीन पर झांकने व आपत्ति करने का अधिकार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि गोठानो में कोई भी राशि का भुगतान नगद नहीं होता हैं। प्रत्येक 15 दिन में हितग्राहियों के बैंक खाते में राशि का अंतरण होता हैं। इसमें पूरी पारदर्शिता हैं। 

विज्ञापन


विधायक विक्रम ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 साल रमन राज के कुशासन में भाजपा नेताओं के द्वारा संचालित फर्जी गौशालाओं को हर साल करोड़ो का अनुदान लगातार दिया जाता था, जहां अनुदान गटक कर चारा पानी के बिना गायें मार दी जाती थी। सेठ फूलचंद गौशाला, शगुन गौशाला, मयूरी गौशाला जैसे अनेकों उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने प्रदेश भर में महज साढ़े तीन साल में 10624 गोठान बनाये हैं। जिनमे से 5709 गोठान अब स्वावलंबी बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में गांव गरीब किसानों और गौपालकों की समृद्धि को भाजपाई पचा नहीं पा रहे हैं। किसान, गरीब, व ग्रामीणों के अतिरिक्त आमदनी का जरिया बने गौधन न्याय योजना का विरोध कर भाजपाई अपने सामंतवादी चरित्र को एक बार फिर प्रमाणित कर रहे हैं।

विज्ञापन

 


भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने भी बयान जारी किया हैं। उन्होंने कहा कि विधायक गोठान घोटाले से बचने के लिए तथ्यहीन बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की महत्वाकांक्षी गोठान योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। मुदलियार ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गांव गरीब किसानों और गौपालकों को गोठानो के नाम से कांग्रेस छल रही हैं। गरीब और कृषि श्रमिको सहित ग्रामीणों के अतिरिक्त आमदनी का जरिया बनाने का वादा कर आज कांग्रेसी उसी गोधन न्याय योजना के तहत लाखों का घोटाला कर अपना आमदनी बना रहे हैं। गोठानों की हालत देखकर लगता है। उसका नाम गोधन न्याय योजना न होकर कांग्रेसी धन लूटो योजना रखना था। उन्होंने कहा कि गौठानो में न तो शेड का निर्माण किया गया और न ही मवेशियों का रखरखाव , पेयजल की व्यवस्था, वर्मी कम्पोस्ट खाद व चारा न होना साफ दर्शा रहा हैं कि राशि का बंदरबाट करने से कांग्रेसी बाज नहीं आये। जिलाध्यक्ष मुदलियार ने कहा कि साढ़े साल भूपेश सरकार के कुशासन में कांग्रेस नेताओं के द्वारा संचालित फर्जी गोठानों  को हर साल करोड़ो का अनुदान लगातार दिया जा रहा हैं। जहां अनुदान गटक कर चार पानी के बिना गाये मार दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मोदकपाल गौठान, मिंगाचल गौठान, नुकनपाल गौठान, नेलसनार गौठान जैसे अनेकों उदाहरण हैं। मुदलियार ने आरोप लगाया कि भूमाफियाओं से मिलकर कांग्रेसी घास जमीन, मवेशियों के चारागाह की जमीन को मिलीभगत कर हड़प लिया। नरवा, गरवा, बाड़ी का सपना दिखाकर चारागाह भूमि पर कब्जा करने वाले कांग्रेसियों को जनता के हित की बात करने का कोई अधिकार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक मीडिया में बने रहने के लिए झूठ और मनगढ़ंत कहानियां गढ़ने में लगे रहते हैं। प्रदेश की जनता भी अब कांग्रेस के कथनी और करनी को समझ गई है। मुदलियार ने आगे कहा कि कांग्रेस के घोषणाएं और वादे सब झूठे साबित हुए हैं। जनता कांग्रेस के कुशासन को जड़ों से उखाड़ फेंकेगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed