{"_id":"66c97d392082afa535062c58","slug":"naxalites-killed-villager-on-suspicion-of-being-an-informer-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: नक्सलियों ने मुखबीर के शक में ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, पूरे इलाके में दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: नक्सलियों ने मुखबीर के शक में ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, पूरे इलाके में दहशत का माहौल
Sat, 24 Aug 2024 11:57 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 24 Aug 2024 11:57 AM IST
सार
बीजापुर में नक्सलियों ने बीती रात मुखबीरी के शक में एक ग्रामीण की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। नक्सली वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। नक्सलियों ने हत्या के बाद वहां एक पर्चा भो छोड़ा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीजापुर में नक्सलियों ने बीती रात मुखबीरी के शक में एक ग्रामीण की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। नक्सली वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। नक्सलियों ने हत्या के बाद वहां एक पर्चा भो छोड़ा है।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात गंगालुर थाना क्षेत्र के पुसनार गांव में नक्सलियों ने मुखबीरी के शक में ग्रामीण लांचा पुनेम की धारदार हथियार से हत्या कर दी है ।नक्सलियों ने जिस ग्रामीण की हत्या की है, वह बुजुर्ग जमींदार है। नक्सलियों ने हत्या के बाद वहां एक पर्चा भो छोड़ा है। जिसमें नक्सलियों ने लिखा है कि चार 4 बार जनअदालत लगाकर जमींदार को समझाया गया था कि पुलिस की मुखबिरी न करें, लेकिन ये लगातार पुलिस की मुखबिरी कर रहा था। जिसके चलते इसे मौत की सजा दी गई है। नक्सलियों की गंगालूर एरिया कमेटी ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, दूसरी ओर खबर लिखे जाने तक इस घटना की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन