फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Naxalites killed a villager on suspicion of being an informer strangled him to death after kidnapping him in

Bijapur: मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, अपहरण के बाद गलाघोंट कर की हत्या

Fri, 17 Jan 2025 03:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 17 Jan 2025 03:32 PM IST
सार

बीजापुर में जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र के हल्लुर में बीती रात नक्सलियों ने पुलिस मुखबीरी के आरोप में एक ग्रामीण का पहले अपहरण किया और फिर बाद में उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Naxalites killed a villager on suspicion of being an informer strangled him to death after kidnapping him in
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

बीजापुर के मिरतुर इलाके में नक्सलियों ने पुलिस मुखबीरी के आरोप में एक ग्रामीण की गला घोंटकर हत्या कर दी है। वही अन्य दो ग्रामीणों की पिटाई के बाद उन्हें छोड़ दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गुरुवार को भैरमगढ़ ब्लॉक के मिरतुर थाना क्षेत्र के हल्लुर से नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों का अपहरण कर अपने साथ ले गए थे। नक्सलियों ने हल्लुर निवासी सुक्कू हपका पिता छन्नू हपका उम्र 48 की गला घोंटकर कर बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं अन्य दो ग्रामीणों की बुरी तरह से पिटाई कर उन्हें छोड़ दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे के आसपास की है। नक्सलियों ने ग्रामीण सुक्कू की गला घोंटकर हत्या करने के बाद  शव के पास नक्सलियों द्वारा भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नाम से एक पर्चा छोड़ा है। जिसमें सुक्कू पर पुलिस मुखबीरी का आरोप लगाकर हत्या करने की बात लिखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed