फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Naxal dump unearthed; huge quantity of explosive material seized.

जंगल में छिपा था नक्सली सामान का जखीरा: पूर्व नक्सली सदस्य गिरफ्तार, लांचर समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Sat, 29 Aug 2026 09:01 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2026 09:01 PM IST
सार

नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बासागुड़ा थाना पुलिस और डीआरजी की संयुक्त टीम ने ग्राम पेगड़ापल्ली के जंगल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Naxal dump unearthed; huge quantity of explosive material seized.
नक्सल डंप सामान बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बासागुड़ा थाना पुलिस और डीआरजी की संयुक्त टीम ने ग्राम पेगड़ापल्ली के जंगल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से नकदी के साथ बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री और विस्फोटक सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, संयुक्त टीम इलाके में सर्चिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियां नजर आने पर जवानों ने घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा। उसकी पहचान ग्राम चिन्नागेलूर निवासी बोगम लखमू (39) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पूछताछ में पुलिस को आरोपी के पूर्व नक्सली संगठन से जुड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस का दावा है कि बोगम लखमू ने प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के चिन्नागेलूर क्षेत्र में डीएकेएमएस सदस्य के रूप में काम करने की बात स्वीकार की। पूछताछ के दौरान उसने नक्सली संगठन की सामग्री और विस्फोटक सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद की गई तलाशी में पुलिस ने 50 हजार 50 रुपये नकद, एक BGL लांचर, 18 BGL सेल, 12 तीर बम और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया। इसके अलावा .303 राइफल के 15 जिंदा राउंड, 31 BGL कार्ट्रिज, INSAS की एक खाली मैगजीन, बिजली के तार, तीन राउंड चार्जर और एक एमिटर लीड भी जब्त की गई।

पुलिस टीम ने बरामद सभी सामान को नियमानुसार जब्त कर सीलबंद किया और पंचनामा तैयार किया। मामले में आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।


कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक, नक्सल प्रभावित इलाकों में सर्चिंग और अभियान लगातार जारी रहेगा। सुरक्षा बल संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed