फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Major success in anti-Naxal operation three Naxalites arrested literature and color printer recovered in Bija

बीजापुर: नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, तीन नक्सली गिरफ्तार, साहित्य और कलर प्रिंटर बरामद

Sat, 02 Aug 2025 07:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 02 Aug 2025 07:33 PM IST
सार

बीजापुर थाना की पुलिस, डीआरजी बीजापुर, कोबरा 201 व 202 बटालियन और सीआरपीएफ 222 बटालियन की संयुक्त कार्रवाई में पेद्दाकोरमा और बोड़ला पुसनार के मध्य जंगल क्षेत्र से तीन सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Major success in anti-Naxal operation three Naxalites arrested literature and color printer recovered in Bija
नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीजापुर थाना की पुलिस, डीआरजी बीजापुर, कोबरा 201 व 202 बटालियन और सीआरपीएफ 222 बटालियन की संयुक्त कार्रवाई में पेद्दाकोरमा और बोड़ला पुसनार के मध्य जंगल क्षेत्र से तीन सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों की निशानदेही पर सुरक्षाबलों ने जंगल में छिपाकर रखे गए नक्सली वर्दी, पिट्ठू बैग, नक्सली साहित्य, पोच, बेल्ट और एक नग कलर प्रिंटर भी बरामद किया है। यह बरामदगी नक्सलियों के संगठनात्मक गतिविधियों और प्रचार प्रसार की तैयारी का संकेत देती है।

विज्ञापन


गिरफ्तार किये गये नक्सलियों जनताना सरकार सदस्य कल्लू हपका, पिता सोमलू, उम्र 22 वर्ष, निवासी बोड़ला पुसनार, जनताना सरकार सदस्य  सुक्की हेमला, पति लच्छु, उम्र 50 वर्ष, निवासी बोड़ला पुसनार व जनताना सरकार सदस्य  सोमा उईका, पिता स्व. पाण्डू उईका, उम्र 35 वर्ष, निवासी पोंजेर शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक ये तीनों नक्सली दिनांक 29 जुलाई 2025 को पेद्दाकोरमा-बोड़ला पुसनार के जंगल में हुई मुठभेड़ की घटना में शामिल थे। थाना बीजापुर द्वारा आरोपियों के खिलाफ वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर  न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed