फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Late journalist Mukesh ashes immersed in Kaleshwaram tribute program on January 15 in Bijapur

Bijapur: गोदावरी में विसर्जित की गईं मुकेश की अस्थियां, 15 जनवरी को श्रद्धांजलि सभा, नक्सलियों ने कही ये बात

Mon, 13 Jan 2025 05:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 13 Jan 2025 05:46 PM IST
सार

बीजापुर के दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर की अस्थियों को शनिवार को तेलंगाना के कालेश्वरम स्थित गोदावरी नदी में उनके बड़े भाई यूकेश चंद्राकर और पुरुषोत्तम चंद्राकर ने विधि-विधान से विसर्जन किया गया। वहीं नक्सली प्रवक्ता ने कहा कि  सड़क निर्माण की धांधलियों को छुपाने के लिए ठेकेदार सुरेश चंद्राकर ने पत्रकार की हत्या करवाई है। 

विज्ञापन
Late journalist Mukesh ashes immersed in Kaleshwaram tribute program on January 15 in Bijapur
पत्रकार मुकेश की अस्थियों का विसर्जन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर के दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर की अस्थियों को शनिवार को तेलंगाना के कालेश्वरम स्थित गोदावरी नदी में उनके बड़े भाई यूकेश चंद्राकर और पुरुषोत्तम चंद्राकर ने विधि-विधान से विसर्जन किया गया।

विज्ञापन


एक जनवरी को हुई हत्या के बाद मुकेश का शव सेप्टिक टैंक में फेंक दिया गया था, जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया। इस जघन्य अपराध के बाद परिवार और पत्रकार समुदाय में गहरा आक्रोश है।
विज्ञापन


15 जनवरी को श्रद्धांजलि कार्यक्रम 
मुकेश चंद्राकर की आत्मा की शांति के लिए 15 जनवरी को बीजापुर प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया है और अम्बेडकर भवन में शांति भोज का कार्यक्रम किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में पत्रकार,स्थानीय नागरिक और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। यह घटना न केवल पत्रकारिता समुदाय बल्कि समाज के हर वर्ग को सोचने पर मजबूर कर रही है कि पत्रकारों की सुरक्षा और न्याय की लड़ाई कितनी कठिन हो गई है। अब सबकी नजरें इस मामले में होने वाली कानूनी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

मुकेश की हत्या को लेकर प्रेस नोट जारी 

बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर नक्सलियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता समता ने जारी प्रेस नोट जारी किया है। नक्सली प्रवक्ता ने कहा सड़क निर्माण की धांधलियों को छुपाने के लिए ठेकेदार सुरेश चंद्राकर ने पत्रकार की हत्या करवाई है। 

नक्सली नेता ने आगे कहा कि 2016 में भाजपा सरकार ने सुरेश चंद्राकर को 50 करोड़ के सड़क निर्माण का ठेका दिया था और 2019 में कांग्रेस सरकार ने सही कारण बताए बिना ठेके की राशि को 120 करोड़ कर दिया,उसके बाद धांधलियों को जाने बिना भाजपा सरकार ने रकम का भुगतान कर दिया।  

हत्या को लेकर नक्सलियों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पत्रकारिता को दबाने के लिए सरकार डिजिटल डाटा प्रोटेक्शन बिल के नाम पर कानून बनाने की तैयारी कर रही है। नक्सली नेता ने मुकेश के हत्यारों को कठोर सजा देने की मांग करते हुए इस संघर्ष में पत्रकारों के साथ खड़े होने की बात कही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed