फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Large Naxal dump uncovered in Bijapur and search operation underway in Karregutta Hills

'लाल आतंक' पर चोट: बीजापुर में बड़े नक्सल डंप का खुलासा, दो प्रेशर IED भी नष्ट; कर्रेगुट्टा हिल्स में सर्च

Tue, 23 Dec 2025 01:57 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 23 Dec 2025 01:57 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में कर्रेगुट्टा हिल्स और ताड़पाला घाटी में सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादियों का बड़ा अवैध डंप उजागर हुआ है। भारी मात्रा में बीजीएल निर्माण सामग्री, हथियार मरम्मत उपकरण और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Large Naxal dump uncovered in Bijapur and search operation underway in Karregutta Hills
माओवादियों का अवैध डंप उजागर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के उसूर थाना क्षेत्र के कर्रेगुट्टा हिल्स के डोलीगुट्टा चोटी एरिया में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादियों का एक बड़ा अवैध डंप उजागर किया गया है। सुरक्षाबलों ने जमीन खोदकर छुपाए गए हथियार मरम्मत उपकरण, बीजीएल निर्माण सामग्री एवं विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

विज्ञापन


अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गए दो नग प्रेशर आईईडी को कोबरा 204 की बीडीडी टीम द्वारा मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया। ये आईईडी कर्रेगुट्टा हिल्स के डोलीगुट्टा चोटी क्षेत्र में लगाए गए थे, जिन्हें समय रहते निष्क्रिय कर एक बड़ी घटना को टाल दिया गया।
विज्ञापन


इसी क्रम में थाना उसूर अंतर्गत एफओबी ताड़पाला घाटी क्षेत्र के जंगलों में जिला बल, कोबरा 204 एवं सीआरपीएफ 196 बटालियन की संयुक्त टीम द्वारा की गई सघन सर्चिंग के दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखा गया। भारी मात्रा में हथियार मरम्मत उपकरण, बीजीएल निर्माण से संबंधित सामग्री एवं विस्फोटक सामग्री का डंप बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बरामद हुई सामग्री
हैंड फ्लाई प्रेस, भारी मात्रा में बीजीएल सेल (बड़े, मध्यम एवं छोटे आकार)
बीजीएल टेल, स्टील प्लेट एवं अन्य पार्ट्स
स्क्रू ड्राइवर, हैक्सा ब्लेड, प्लायर सहित अन्य उपकरण
हथियार मरम्मत में प्रयुक्त अन्य भारी उपकरण शामिल है। 

सुरक्षाबलों की सतर्कता, सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से माओवादियों की बड़ी साजिश को विफल किया गया है। यह बरामदगी क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। क्षेत्र में माओवाद विरोधी अभियान लगातार जारी है और सुरक्षाबल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed