{"_id":"68a29adf7f58061062000d3c","slug":"ied-planted-by-naxalites-explodes-in-chhattisgarh-bijapur-police-jawan-killed-three-other-personnel-injured-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"IED Blast: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के लगाए आईईडी में विस्फोट, जवान का बलिदान; तीन अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IED Blast: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के लगाए आईईडी में विस्फोट, जवान का बलिदान; तीन अन्य घायल
Mon, 18 Aug 2025 08:49 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला, बीजापुर
अमर उजाला, बीजापुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 18 Aug 2025 08:49 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आईईडी विस्फोट में पुलिस जवान का बलिदान हो गया, जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
घायल और बलिदान जवान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट होने से डीआरजी के एक जवान बलिदान हो गया। वहीं तीन जवान घायल हुए हैं। जो अब खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रविवार को डीआरजी की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान सोमवार की सुबह नेशनल पार्क इलाके में आईईडी विस्फोट होने से डीआरजी के एक जवान दिनेश नाग बलिदान हो गए।
विज्ञापन
विस्फोट की चपेट में आकर तीन अन्य जवान घायल भी हुए हैं, हालांकि राहत की बात यह है कि तीनों की स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है और वे खतरे से बाहर हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए इवेक्यूएट कर आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया गया है कि अभियान समाप्त होने के बाद इस घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।