{"_id":"663db61b74b9eee93409027c","slug":"fire-breaks-out-in-grocery-shop-in-kutru-bijapur-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur News: कुटरू में किराना दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur News: कुटरू में किराना दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
Fri, 10 May 2024 11:22 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 10 May 2024 11:22 AM IST
सार
बीजापुर जिले के कुटरू में बीती रात एक किराना की दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
Bijapur News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीजापुर जिले के कुटरू में बीती रात एक किराना की दुकान में आग लग गई। आग लगने की वजह से वहां रखा लाखों रुपये का सामना जलकर खाक हो गया है।
विज्ञापन
कुटरू तहसीलदार वीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कुटरू में बेदरे जाने वाले मार्ग पर विजय आनंद नाम के एक किराना व्यवसायी की दुकान में बीती रात आग लग गई। इस आगजनी की घटना से दुकान में रखा करीब 80 फीसदी से ज्यादा सामान जलकर खाक हो गया हैं। जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
तहसीलदार श्रीवास्तव ने बताया कि रात में कुटरू में बिजली गुल होने की वजह से दुकानदार ने दुकान में मोमबत्ती जला रखी थी। जाते वक्त दुकानदार मोमबत्ती बुझाना भूल गया और रात तकरीबन 11 बजे के आसपास आग भड़क उठी और दुकान में रखा सामान व बड़ा फ्रीजर जलकर जलकर खाक हो गया। तहसीलदार ने बताया कि पटवारी मौके पर गये हुए हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन