Naxalites Encounter: 27 नक्सली ढेर, डेढ़ करोड़ का इनामी बसव मारा गया; गृहमंत्री शाह ने बताई ऐतिहासिक उपलब्धि
नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों की डीआरजी की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। अबूझमाड़ में हो रही इस मुठभड़े में 27 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अबूझमाड़ इलाके में मुठभड़े में डेढ़ करोड़ के इनामी माओवादी बसव राजू समेत 27 नक्सली मारे गये हैं। तलाशी अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में एके-47, इंसास, एसएलआर, कार्बाइन सहित भारी मात्रा में अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ में एक जवान के बलिदान होने और एक जवान घायल होने की भी खबर है।
नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों डीआरजी के जवानों से नक्सलियों की मुठभेड़ जारी है। माड़ के इलाके में सुबह से फायरिंग हो रही है। बताया जा रहा है कि डीआरजी के जवानों ने बड़े नक्सली लीडर्स को घेर लिया है। डीआरजी के जावानों ने नक्सलियों के बड़े कमांडरों को घेर रखा है। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।
एक करोड़ का इनामी नक्सली भी हुआ ढेर
इस मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली बसव राजू भी मारा गया। कई अन्य बड़े नक्सली नेताओं के भी मारे जाने की खबर है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। माड़ के दुर्गम इलाके में बुधवार सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण गोलीबारी जारी थी। इस अभियान को एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है, खासकर अबूझमाड़ जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जहां उनका मजबूत गढ़ माना जाता है। इस सफलता से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: Raigarh Accident: परीक्षा देने जा रहें दो युवकों को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत और दूसरा घायल
विस अध्यक्ष रमन सिंह ने दी बधाई
नारायणपुर में चल रहे ऑपरेशन में मारे गए 27 नक्सलियों पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मैं इस बड़े ऑपरेशन के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस को उनकी सफलता के लिए बधाई देता हूं। इस ऑपरेशन में एक पुलिसकर्मी के घायल होने के अलावा किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। मैं केंद्रीय गृह मंत्री, मुख्यमंत्री और विजय शर्मा जी को भी बधाई देता हूं।
सीएम साय ने भी जवानों को दी बधाई
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सल मोर्चे पर लगातार कामयाबी मिल रही है। 27 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इस सफल ऑपरेशन के लिये उन्होंने जवानों को बधाई दी है।
'यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि'
शीर्ष नक्सली नेता-सीपीआई-माओवादी महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू की हत्या पर अमित शाह ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। नक्सलवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के तीन दशकों में पहली बार महासचिव स्तर के नेता को मार गिराया गया है।
A landmark achievement in the battle to eliminate Naxalism. Today, in an operation in Narayanpur, Chhattisgarh, our security forces have neutralized 27 dreaded Maoists, including Nambala Keshav Rao, alias Basavaraju, the general secretary of CPI-Maoist, topmost leader, and the…
— Amit Shah (@AmitShah) May 21, 2025
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.