{"_id":"682d61c63165dbf894053c1c","slug":"one-youth-died-and-another-injured-in-a-road-accident-in-raigarh-district-of-chhattisgarh-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh Accident: परीक्षा देने जा रहें दो युवकों को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत और दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh Accident: परीक्षा देने जा रहें दो युवकों को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत और दूसरा घायल
Wed, 21 May 2025 10:47 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 21 May 2025 10:47 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार की सुबह परीक्षा देने जा रहें दो युवकों को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार की सुबह परीक्षा देने जा रहें दो युवकों को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सोंडका निवासी प्रताप चौहान अपने साथी मोंटी चौहान के साथ आज सुबह अपने घर से परीक्षा देने बाराद्वार जाने निकले थे। बाइक सवार दोनों युवक जब एनएच 49 पलगड़ा के पास पहुंचे ही थे कि सामने की तरफ से आ रहें। एक वाहन ने बाइक सवार दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही प्रताप चौहान की मौत हो गई। वहीं उसके साथी मोंटी चौहान को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल खरसिया में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा कि मृतक अपने माता-पिता का एकलौता बेटा था, सड़क हादसे में उसकी मौत हो जाने के बाद जहां उसके घर में मातम पसर गया है। वहीं ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
विज्ञापन