{"_id":"68f49f46b10bb6ed2b0e0de2","slug":"election-of-assistant-teacher-comprehensive-teacher-federation-district-president-completed-mahesh-became-the-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजापुर: सहायक शिक्षक\/समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न, महेश बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजापुर: सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न, महेश बने अध्यक्ष
Sun, 19 Oct 2025 02:49 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:49 PM IST
सार
छ.ग. सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आव्हान पर बीते दिनों परधान सामाजिक भवन बीजापुर में चुनाव पर्यवेक्षक तिरपेश चापड़ी एवं समस्त शिक्षको की उपस्थिति में लोकतांत्रिक तरीके से मतदान के जरिए जिला अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन
महेश बने अध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छ.ग. सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आव्हान पर बीते दिनों परधान सामाजिक भवन बीजापुर में चुनाव पर्यवेक्षक तिरपेश चापड़ी एवं समस्त शिक्षको की उपस्थिति में लोकतांत्रिक तरीके से मतदान के जरिए जिला अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ,निर्वाचन के बाद महेश यालम को जिला अध्यक्ष घोषित किया गया।
विज्ञापन
निर्वाचन प्रक्रिया के तहत जिला अध्यक्ष चुनाव के लिए एक दिन पूर्व चार उम्मीदवार महेश यालम,सुनील झाड़ी, जयहिंद लाटकर व रमेश दुर्गम ने नामांकन दाखिल किया,नाम वापसी नही होने पर दिनाँक 17 अक्टूबर शाम 5 बजे मतदान का समय निर्धारित कर मतदान की घोषणा की गई, जिसमे जिले के चारों ब्लाक के ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप साहनी,सुरेश गोटा, कमल नारायण कुंजाम व अरविंद बुरका के द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से अपने मत का प्रयोग कर मतदान किया,मतदान के दौरान शिक्षकों की अच्छी खासी उपस्थिति थी,निर्धारित समय पर मतदान समाप्ति की घोषणा के बाद मत पत्रो की गिनती की गई जिसमे जयहिंद लाटकर को शून्य मत,महेश यालम को 3 मत,रमेश दुर्गम को शून्य मत व सुनील झाड़ी को 1 मत प्राप्त हुए, प्राप्त मतों के आधार पर चुनाव पर्यवेक्षको द्वारा महेश यालम को जिला अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन
चुनाव सम्पन्न के बाद चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा चारो ब्लाक अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष को निर्वाचन प्रमाण प्रदाय किया गया।सभी शिक्षकों ने नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष व ब्लाक अध्यक्षो का फूल माला पहनाकर बधाई व शुभकामनाएं दी।नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष महेश यालम ने चारो ब्लाक अध्यक्ष व सभी शिक्षकों का आभार प्रकट करते हुए नए जोश व जुनून के साथ संगठन के लिए कार्य करने व सभी को साथ लेकर चलने की बात कही।
विज्ञापन
इस निर्वाचन प्रक्रिया के संपन्न में प्रमुख रूप से पुरषोत्तम झाड़ी,राजेश मिश्रा,महेश शेट्टी,इकबाल खान,राकेश गिरी,सुशील हेमला,बाबूलाल गांधरला,मोहसिन खान,शेखर अप्पा जी,रमन झा,प्रशांत पामभोई,प्रफुल्ल कुमार,राजेन्द्र ठाकुर व अन्य शिक्षक साथियों की उपस्थिति रही।