{"_id":"689de7503bb4ab87080613cc","slug":"crpf-jawans-posted-in-bijapur-recovered-and-destroyed-ied-2025-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CG News: बीजापुर में नक्सलियों की साजिश को मात, 10 KG वजनी कमांड आईईडी बरामद; सुरक्षाबलों ने किया निष्क्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: बीजापुर में नक्सलियों की साजिश को मात, 10 KG वजनी कमांड आईईडी बरामद; सुरक्षाबलों ने किया निष्क्रिय
Thu, 14 Aug 2025 07:11 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 14 Aug 2025 07:11 PM IST
सार
बीजापुर के तर्रेम थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ 153 बटालियन ने 10 किलो वजनी आईईडी बरामद कर नष्ट किया। नक्सलियों की साजिश को नाकाम करते हुए एक बड़ी घटना को टाल दिया गया।
विज्ञापन
आईईडी बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तर्रेम थाना क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा में लगे सुरक्षाबलों ने गुरुवार को नक्सलियों के नापाक इरादों पर पानी फेर दिया। यहां लगभग 10 किलोग्राम वजनी कमांड आईईडी बरामद की गई। जिसे सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ 153 बटालियन एवं उनकी बीडी टीम चिन्नागेलुर और तर्रेम मार्ग पर डिमाईनिंग ड्यूटी पर थी। ड्यूटी के दौरान तोयानाला के पास सड़क किनारे बिछे बिजली के तार दिखाई दिए, जिसके बाद क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन
सर्चिंग के दौरान एक प्लास्टिक कंटेनर में करीब 10 किलो वजनी कमांड आईईडी लगाया गया था, जो लगभग 45–50 मीटर लंबी इलेक्ट्रिक वायर से जुड़ा हुआ था। सीआरपीएफ 153 की बीडी टीम ने नक्सली साजिश को नाकाम करते हुए मौके पर ही आईईडी को निष्क्रिय कर दिया। सुरक्षाबलों की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ी घटना को टाल दिया गया है। यह कार्रवाई नक्सलियों के नापाक इरादों पर करारा प्रहार मानी जा रही है।
विज्ञापन