फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Court sent four accused of journalist Mukesh Chandrakar murder case to jail

नहीं मिला मुकेश का मोबाइल: क्राइम लोकेशन पर पहुंची SIT, सैप्टिक टैंक को तोड़ा; कोर्ट ने जेल भेजा आरोपी सुरेश

Wed, 08 Jan 2025 09:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 08 Jan 2025 09:12 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश हत्याकांड की जांच चल रही है। वहीं आरोपी सुरेश चंद्राकर और तीन अन्य आरोपियों को बीजापुर कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Court sent four accused of journalist Mukesh Chandrakar murder case to jail
आरोपी सुरेश चंद्राकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के आरोपी सुरेश चंद्राकर और तीन अन्य आरोपियों को बीजापुर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से चारों आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं बुधवार को मुकेश हत्याकांड में जांच पड़ताल कर रही एसआईटी की टीम क्राइम लोकेशन पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन


सोमवार को मुकेश हत्याकांड के आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर, रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके को बीजापुर न्यायालय में पेश किया गया। यहां से सुरेश सहित चारों आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


आरोपियों पर हत्या और हत्या में सहभागिता की धारा लगाई गई है। अगली सुनवाई के लिए 21 जनवरी की तारीख दी गई है। इधर आज एसआईटी की टीम जांच पड़ताल करने क्राइम लोकेशन पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने स्पॉट पर पहुंचकर हर एंगल से जांच पड़ताल की। टीम ने कुछ साक्ष्य और मुकेश का मोबाइल ढूढ़ने उस सैप्टिक टैंक को भी तुड़वाया जहां से मुकेश का शव बरामद किया गया था। लेकिन वहां से मोबाइल नहीं मिला। 


जानकारी के मुताबिक, ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के जिस बाड़े में मुकेश की हत्या की गई। उस बाड़े में 17 कमरें बने हुए है। जिसमें 11 नम्बर के कमरे में मुकेश की हत्या कर शव को सैप्टिक टैंक में डाल दिया गया। अभी पुलिस ने 11 नम्बर के कमरे को सील कर रखा है और वहां एक बख्तरबंद गाड़ी के साथ सुरक्षाबलो की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed