फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Block level Bastar Olympics 2025 inaugurated in Bijapur

बीजापुर: धूमधाम से हुआ ब्लॉक स्तरीय 'बस्तर ओलंपिक 2025' का शुभारंभ

Mon, 10 Nov 2025 10:15 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: राहुल तिवारी Updated Mon, 10 Nov 2025 10:15 PM IST
सार

बीजापुर विकासखंड में सोमवार को बस्तर ओलंपिक 2025 का शुभारंभ उत्साहपूर्वक हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी, खिलाड़ी और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन महेश गागड़ा और अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया।

विज्ञापन
Block level Bastar Olympics 2025 inaugurated in Bijapur
बस्तर ओलंपिक 2025 का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकासखंड बीजापुर में सोमवार को बस्तर ओलंपिक 2025 का शुभारंभ उत्साह, उमंग और गरिमामयी वातावरण में हुआ। स्थानीय खेल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में खिलाड़ियों व नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व वनमंत्री  महेश गागड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष  जानकी कोरसा, उपाध्यक्ष पेरे पुलैया, जनपद अध्यक्ष सोनू पोटाम, नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी, जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे, प्रभारी जिला खेल अधिकारी नारायण प्रसाद गवेल तथा एसडीएम जागेश्वर कौशल के करकमलों से किया गया।

विज्ञापन


बस्तर ओलंपिक का उद्देश्य बस्तर संभाग के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ना, उनकी प्रतिभा को मंच देना और शासन जनता के बीच संवाद को मजबूत बनाना है। कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि इस आयोजन से ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और राज्य-राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर एथलेटिक्स (100, 200, 400 मीटर दौड़, लम्बी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, 4x100 मीटर रिले), तीरंदाजी, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, कराते, वॉलीबॉल, महिला वर्ग के लिए रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताओं की शुरुआत की गई। वहीं जिला स्तर पर हॉकी और वेटलिफ्टिंग की स्पर्धाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल प्रतियोगिताएं दो वर्गों में आयोजित की जा रही हैं। जूनियर वर्ग (14 से 17 वर्ष, बालक-बालिका) और सीनियर वर्ग (महिला-पुरुष)। विकासखंड स्तर पर चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। बीजापुर ब्लॉक में प्रतियोगिताएं 10 से 11 नवंबर तक चलेंगी। खिलाड़ियों के ठहराव, भोजन और अन्य व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन ने विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंपी है।


कार्यक्रम में जनपद पंचायत बीजापुर के सीईओ पी.आर. साहू  विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, पीटीआई, कोच और ग्राम सचिव उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर खेल भावना और सांस्कृतिक रंगों का सुंदर संगम देखने को मिला। खिलाड़ियों में उत्साह और जोश देखते ही बन रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed