फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Big theft by breaking into Atmanand School of Bijapur

भोपालपटनम के एक स्कूल में बड़ी चोरी: प्रिंसिपल रूम में चार साल से बिछे थे DVR-केबल तार, अब तक नहीं लगे CCTV?

Tue, 02 Sep 2025 12:42 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 02 Sep 2025 12:42 PM IST
सार

बीजापुर के एक स्कूल में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। जहां पर सेंध लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। स्कूल में प्रिंसिपल के रूम को निशाना बनाया गया है। 

विज्ञापन
Big theft by breaking into Atmanand School of Bijapur
स्कूल में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीती दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने भोपालपटनम स्थित आत्मानंद स्कूल में सेंध लगाकर बड़ी चोरी को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, चोरों ने प्रिंसिपल के कमरे के दरवाजे को लात से मारकर तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। दरवाजा प्लाई का बना हुआ था और कमजोर होने की वजह से आसानी से टूट गया।

विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि ताला जस का तस अपनी जगह पर लगा रहा, लेकिन दरवाजे पर जूतों के निशान स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। कमरे से चोर दो नग सीपीयू, एक डेस्कटॉप बैटरी, माउस व कीबोर्ड चोरी कर ले गए। सबसे मजे की बात यह है कि स्कूल परिसर में डीवीआर और केबलिंग लगभग 4 साल पहले से बिछाई गई थी, लेकिन कैमरे अब तक नहीं लगाए गए थे।
विज्ञापन


इस कारण पूरी घटना रिकॉर्ड नहीं हो सकी। चोरी गया कंप्यूटर सिस्टम प्रिंसिपल कक्ष में रखा था, जहां विद्यार्थियों की उपस्थिति, परीक्षाओं से जुड़े दस्तावेज, फीस रिकार्ड और विभागीय पत्राचार की फाइलें सुरक्षित थीं। अब डेटा चोरी हो जाने से शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों में गंभीर बाधा आने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर में बढ़ रही चोरी की घटनाएं
नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने लोगों में भय का माहौल बना दिया है। बताया जा रहा है कि बीते दस दिनों के भीतर यह दूसरी बड़ी चोरी की वारदात है। इससे पहले हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया था, लेकिन अब फिर से हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।


क्या बोले थाना प्रभारी
भोपालपटनम थाना प्रभारी जीवन कुमार जांगड़े ने बताया कि आत्मानंद स्कूल में हुई चोरी की घटना गंभीर मामला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। चोरों ने जिस तरीके से स्कूल को निशाना बनाया है, उससे साफ है कि यह सुनियोजित वारदात है। घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed