फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Big action by forest staff teak chiran worth more than Rs 2 lakh seized in Bijapur

Bijapur: वन अमले की बड़ी कार्रवाई, दो लाख रुपये से ज्यादा कीमत की सागौन चिरान जब्त

Wed, 08 May 2024 04:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 08 May 2024 04:28 PM IST
सार

सामान्य वनमंडल के गंगालूर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पदेड़ा से वन अमले ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर जमीन में गाड़ कर रखी गई दो लाख रुपये के सागौन चिरान को जब्त करने में कामयाबी हासिल की है।

विज्ञापन
Big action by forest staff teak chiran worth more than Rs 2 lakh seized in Bijapur
सागौन चिरान जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में सामान्य वनमंडल के गंगालूर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पदेड़ा से वन अमले ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर जमीन में गाड़ कर रखी गई दो लाख रुपये के सागौन चिरान को जप्त करने में कामयाबी हासिल की है।

विज्ञापन

 

बीजापुर सामान्य वनमंडल के एसडीओ देवेंद्र गौड़ ने बताया कि विभाग को मुखबीर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग गंगालूर परिक्षेत्र के पदेड़ा गांव में इमारती लकड़ी सागौन के चिरान बड़ी मात्रा में रखे हुए हैं। सूचना के बाद वन अमले ने ग्राम पदेड़ा में बेवा तुलसी दुर्गम पति स्व. बलैया दुर्गम पुत्र कैलाश दुर्गम के घर मे जमीन में गाड़कर रखा सागौन फारा 149 नग, 1.820 घनमीटर, 59 नग चौखट कड़ी 0.810 घनमीटर, बगली 41 नग 0.227घनमीटर व लट्ठा 6 नग 0.191 सागौन घनमीटर कुल 255 नग तथा 3.048 घनमीटर जिसका बाजार मूल्य 2 लाख 8 रुपये लागत की सागौन लकड़ी पकड़ा गया है। 

विज्ञापन

 

एसडीओ देवेंद्र गौड़ ने आगे बताया कि पकड़ी गई लकड़ी को जप्त कर पीओआर प्रकरण क्रमांक 19122/02 द्वारा पंजीबद्ध कर जप्त काष्ठ को बीजापुर डिपो में लाया गया हैं। आगे की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed