फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Bhupesh pushed entire Congress into this due to his love for his son said BJP President

Chhattisgarh: 'भूपेश ने पुत्र मोह में पूरी पार्टी को झोंका', भाजपा ने कांग्रेस से पूछे तीखे सवाल

Tue, 22 Jul 2025 09:42 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 22 Jul 2025 09:42 AM IST
सार

छत्तीगढ़ के बीजापुर में भाजपा जिलाध्यक्ष घासी राम नाग ने एक प्रेस वार्ता में पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस से सवाल पूछा कि बताए भूपेश के बेटे का संगठन में कौन सा पद है।

विज्ञापन
Bhupesh pushed entire Congress into this due to his love for his son said BJP President
भाजपा जिलाध्यक्ष घासी राम नाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा जिलाध्यक्ष घासी राम नाग ने सोमवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रवार्ता में कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह स्पष्ट करे कि चैतन्य बघेल, जो भूपेश बघेल के पुत्र हैं, कांग्रेस संगठन में किस पद पर हैं? जब उनके पास कोई पद ही नहीं है तो उनके समर्थन में प्रदेशव्यापी प्रदर्शन क्यों किया जा रहा है? यह स्पष्ट रूप से पुत्र मोह का परिचायक है।
विज्ञापन


नाग ने कहा कि भूपेश बघेल ने पुत्र मोह में न केवल अपनी साख गंवाई है, बल्कि पूरी कांग्रेस पार्टी को भी अपने व्यक्तिगत हितों के लिए झोंक दिया है। कांग्रेस अब भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है और उनके संसाधनों से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कोल ब्लॉक आवंटन को लेकर जो भ्रम फैलाया गया, वह अब बेनकाब हो चुका है। भाजपा ने तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोप झूठे और भ्रामक हैं।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार का अड्डा बना था कांग्रेस शासन
जिलाध्यक्ष घासीराम नाग ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार में शराब, कोयला, चावल, गोठान और पीएससी जैसे घोटालों में छत्तीसगढ़ को जमकर लूटा गया। आज जब इन मामलों में कार्रवाई हो रही है तो कांग्रेस उसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब भूपेश बघेल स्वयं कोल ब्लॉक आवंटन का बचाव करते थे और कहते थे कि विरोध करने वाले अपनी बिजली बंद कर दें, तो अब जब आरोप साबित हो चुके हैं, क्या वे खुद राजीव भवन और अपने घर की बिजली बंद करेंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार ने खुद दी थी पर्यावरणीय स्वीकृति
घासी राम नाग ने दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस नीत मनमोहन सिंह सरकार के समय 2010 में हसदेव अरण्य को पहले नो-गो जोन और बाद में 'गो एरिया' घोषित किया गया। 2011 में कांग्रेस सरकार ने तारा, परसा ईस्ट और कांटे बेसन कोल ब्लॉक खोलने की पहल की थी। भूपेश बघेल के कार्यकाल में भी कोल ब्लॉक आवंटन को लेकर कई सिफारिशें की गईं। उन्होंने कहा कि 2019 से लेकर 2023 तक कांग्रेस सरकार ने गारे-पेलमा सेक्टर-2 से लेकर मांड-रायगढ़ कोलफील्ड परियोजनाओं के लिए वन एवं पर्यावरण स्वीकृति की सिफारिशें की थीं।


भाजपा ने कांग्रेस से पूछे तीखे सवाल
भाजपा ने कांग्रेस से सवाल करते हुए पूछा है कि क्या कांग्रेस मनमोहन सिंह सरकार द्वारा किए गए कोल ब्लॉक आवंटन के फैसलों पर माफी मांगेगी?, क्या भूपेश बघेल अब खुद बिजली का इस्तेमाल बंद करेंगे?, क्या कांग्रेस हर आरोपी के समर्थन में खड़ी होगी, जैसे अब अपने नेता के बेटे के लिए हो रही है? श्री नाग ने बताया कि राजस्थान सरकार के तत्कालीन मंत्री बी. डी. कल्ला और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोल ब्लॉक आवंटन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को पत्र लिखे थे, जिसके बाद तेज़ी से सिफारिशें की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed