{"_id":"69ad71810bc8253a090627d6","slug":"ankit-ne-upsc-paricsha-ki-krek-pardhan-samaj-ne-kiya-bhavy-swagat-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4026437-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur : अंकित ने क्रैक की UPSC परीक्षा, परधान समाज ने किया भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur : अंकित ने क्रैक की UPSC परीक्षा, परधान समाज ने किया भव्य स्वागत
Sun, 08 Mar 2026 07:55 PM IST
बीजापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 07:55 PM IST
सार
बीजापुर। जिला मुख्यालय में परधान समाज के होनहार युवा अंकित सकनी द्वारा UPSC परीक्षा क्रैक करने पर समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया। इस उपलब्धि से पूरे परधान समाज में खुशी और गर्व का माहौल देखा गया।
विज्ञापन
बीजापुर न्यूज
विस्तार
बीजापुर जिला मुख्यालय में परधान समाज के होनहार युवा अंकित सकनी द्वारा UPSC परीक्षा क्रैक करने पर समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया। इस उपलब्धि से पूरे परधान समाज में खुशी और गर्व का माहौल देखा गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में नगर में रैली निकाली। रैली के दौरान सभी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के स्टेच्यू पर पहुंचकर माल्यार्पण किया और उनके आदर्शों को याद किया।
विज्ञापन
इसके बाद परधान समाज भवन में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें समाज के वरिष्ठ जनों और युवाओं ने अंकित सकनी को फूलमालाओं और शॉल से सम्मानित किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अंकित सकनी की यह सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणा है और इससे युवाओं को शिक्षा के प्रति आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। समाज के लोगों ने अंकित सकनी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी इस उपलब्धि से परधान समाज का नाम रोशन हुआ है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के प्रमुख पदाधिकारी,प्रकोष्ठ,महिला, युवा और वरिष्ठजन उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि अंकित जमुना सकनी और चन्द्रिया सकनी के पुत्र है।
विज्ञापन

बीजापुर न्यूज