{"_id":"6950d7652683aaf3d90a68c8","slug":"a-security-camp-has-been-established-in-dodimarka-a-naxal-affected-area-of-bijapur-district-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकास की नई पहल, बीजापुर जिले के डोडीमरका में सुरक्षा कैंप स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकास की नई पहल, बीजापुर जिले के डोडीमरका में सुरक्षा कैंप स्थापित
Sun, 28 Dec 2025 02:42 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:42 PM IST
विज्ञापन
नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकास की नई पहल
- फोटो : अमर उजाला
बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा और विकास को नई दिशा देते हुए फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम डोडीमरका में बीते दिनों नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप की स्थापना सफलतापूर्वक की गई। माओवादियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई और क्षेत्र में शांति स्थापित करने के उद्देश्य से डीआरजी, जिला बल एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 7वीं वाहिनी ‘बी’ समवाय की संयुक्त टीमों द्वारा यह कैंप स्थापित किया गया।
विज्ञापन
कठिन भौगोलिक परिस्थितियों घने जंगलों एवं कड़ाके की ठंड के बावजूद सुरक्षा बलों ने अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और उच्च मनोबल का परिचय देते हुए इस महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम दिया। यह उपलब्धि न केवल सुरक्षा की दृष्टि से अहम है, बल्कि इससे क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
यह कैंप भोपालपटनम् से फरसेगढ़, सेंड्रा तथा गढ़चिरौली को जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा। आगामी समय में नेशनल पार्क क्षेत्र के सुदूर ग्रामों को सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे आवागमन, प्रशासनिक पहुंच में उल्लेखनीय सुधार होगा।
विज्ञापन
नवीन सुरक्षा कैंप की स्थापना से स्थानीय ग्रामीणों को स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पेयजल, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस), मोबाइल नेटवर्क, सड़क एवं पुल-पुलिया जैसी मूलभूत सुविधाएं सुलभ होंगी। इससे माओवादियों की अंतर्राज्यीय गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा और क्षेत्र में स्थायी शांति व विश्वास का वातावरण बनेगा।
वर्ष 2024 से अब तक बीजापुर जिले में कुल 29 नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित किए जा चुके हैं। इन प्रयासों के सकारात्मक परिणामस्वरूप 923 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, 221 माओवादी मुठभेड़ों में मारे गए हैं तथा 1100 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है।