फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   A Naxalite arrested with explosives Aaytu Parasik presented in court in Bijapur

Bijapur: विस्फोटक के साथ एक नक्सली गिरफ्तार, आयतु परसीक को न्यायालय में किया गया पेश

Sat, 06 Jan 2024 12:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 06 Jan 2024 12:40 PM IST
सार

बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत बीते दिनों पुलिस को देखकर भाग रहे एक नक्सली को विस्फोटक के साथ सुरक्षाबल के जवानों ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
A Naxalite arrested with explosives Aaytu Parasik presented in court in Bijapur
नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत बीते दिनों पुलिस को देखकर भाग रहे एक नक्सली को विस्फोटक के साथ सुरक्षाबल के जवानों ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिनों डीआरजी, बस्तर फाइटर और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर गंगालूर थाना क्षेत्र के कुरुष व पुसनार की तरफ निकली हुई थी। इस दौरान कुरुष के जंगल में पुलिस पार्टी को देख भाग रहे एक संदिग्ध को जवानों द्वारा पकड़ा गया। 

विज्ञापन

 

पकड़े गये नक्सली के पास से एक थैले में इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, कॉर्डेक्स वायर, जिलेटिन स्टीक, स्वीच प्रतिबंधित माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की सामाग्री पाम्पलेट व अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई हैं। पूछताछ पर उसने अपना नाम जनमिलिशिया सदस्य आयतु परसीक पिता सन्नू परसीक उम्र 23 निवासी कुरुष का होना बताया। पकड़े गए संदिग्ध के खिलाफ गंगालूर थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed