फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   400 Villagers Receive Forest Rights Titles Faces Glow with Joy in Bijapur

Bijapur: 400 ग्रामीणों को मिला वनाधिकार पत्र, चेहरे पर दिखी खुशियों की चमक

Fri, 29 May 2026 07:11 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Fri, 29 May 2026 07:11 PM IST
सार

बीजापुर विकासखंड उसूर के ग्राम पंचायत धर्माराम में आयोजित सुशासन त्योहार अंतर्गत समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए राहत और विश्वास का बड़ा मंच बनकर सामने आया।

विज्ञापन
400 Villagers Receive Forest Rights Titles Faces Glow with Joy in Bijapur
बीजापुर न्यूज

विस्तार

बीजापुर विकासखंड उसूर के ग्राम पंचायत धर्माराम में आयोजित सुशासन त्योहार अंतर्गत समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए राहत और विश्वास का बड़ा मंच बनकर सामने आया। शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया, जिसमें सबसे विशेष आकर्षण 400 ग्रामीणों को वनाधिकार पत्रों का वितरण रहा। वनाधिकार पत्र प्राप्त करते ही हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया।

विज्ञापन


शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, जनपद पंचायत अध्यक्ष पूर्णिमा तेलंम, क्षेत्र के जनपद सदस्य, सरपंचगण एवं एसडीएम भूपेन्द्र गावरे सीईओ जनपद पंचायत प्रभाकर चंद्राकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। आसपास की 10 ग्राम पंचायतों से पहुंचे ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं।
विज्ञापन


जनसमस्या निवारण शिविर में 19 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जहां ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ आवेदन एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित निराकरण का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों के करकमलों से विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभ वितरित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 3 हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी गई। कृषि विभाग द्वारा 8 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) एवं 7 किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांग हितग्राहियों को 1 श्रवण यंत्र, 1 कान मशीन, 4 वॉकिंग स्टिक तथा 1 बैसाखी वितरित की गई। वहीं एसबीआई आरसेटी (RSETI) द्वारा 10 युवाओं को राजमिस्त्री प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। शिविर का सबसे महत्वपूर्ण क्षण वह रहा जब 400 ग्रामीणों को वनाधिकार पत्र वितरित किए गए। वनाधिकार पत्र मिलने से ग्रामीणों में अपने अधिकारों के प्रति भरोसा और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई। ग्रामीणों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्षों से प्रतीक्षित अधिकार मिलने से उनके जीवन में स्थायित्व और आत्मविश्वास बढ़ेगा।


शिविर में कुल 289 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें शामिल थीं। अधिकारियों ने सभी आवेदनों के समयबद्ध निराकरण का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि सुशासन त्योहार के माध्यम से प्रशासन गांव तक पहुंचकर समस्याएं सुन रहा है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है और शासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

बीजापुर न्यूज

बीजापुर न्यूज

 

बीजापुर न्यूज

बीजापुर न्यूज

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed