{"_id":"6406a77669b7614bcff00bef11b18b79","slug":"bijapur-naxals-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सलियों ने बागी कमांडर की गोली मारकर हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सलियों ने बागी कमांडर की गोली मारकर हत्या की
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 03 Dec 2013 02:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ के बीजापुर जिले में दल से बगावत कर गांव में स्वतंत्र जीवन जी रहे एक पूर्व नक्सली कमांडर की नक्सलियों ने गोली मार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
इस घटना ने नक्सलियों के बीच अंतर्कलह को उजागर कर दिया है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन बीजापुर में यह घटना जन चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार पूर्व नक्सली कमांडर को ओहदेदार नक्सली नेता गणेश उईके ने स्वयं गोली मारी है। दक्षिण पश्चिम बस्तर में दहशत का पर्याय रहा पूर्व नक्सली कमाण्डर संतोष पहले मिरतूर और फिर गंगालूर एरिया कमेटी के सेक्रेटरी के रूप में कार्य कर चुका था।
विज्ञापन
बाद में उसे नक्सलियों ने पश्चिम बस्तर डिवीजनल कमेटी का सदस्य बना दिया था। बाद में पैसों की हेरा फेरी कर यह आंध्रप्रदेश जाकर आत्मसर्पण करने की योजना बनाया था। इसके चलते वह दल से बगावत कर कई दिनों तक फरार रहा।
इस बीच नक्सलियों ने उसे संगठन से हटा दिया था। बाद में वह नक्सलियों से छिपतेण्छिपाते अपने गांव तिमापुर पहुंच गया और वहां रह कर वह कृषि कार्य में जुट या था।
इस बीच नक्सलियों ने उसकी तलाश जारी रखी। बाद में यह पता लगने पर कि वह अपने गांव तिमापुर में निवासरत है दो दिन पूर्व दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सचिव गणेश उईके सदलबल तिमापुर पहुंचा और वहां जन अदालत लगाई।
सूत्रों के मुताबिक जन अदालत में संतोष को भी बुलाया गया था, लेकिन उसने आने से मना कर दिया और वह अपने खेत पहुंच गया।
इस बीच नक्सली भी वहां पहुंचे और उन्होंने उसे गोली मार दी, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।
बताया जाता है कि इसकी खबर पुलिस को भी मिली है लेकिन पुलिस ने अब तक इस घटना की पुष्टि नहीं की है।