फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur IED Blast CRPF jawan injured in Naxalite attack near Pandemurga Chhattisgarh

बीजापुर में फिर आईईडी ब्लास्ट: पाण्डेमुर्गा के पास हुए धमाके में CRPF जवान घायल, कैंप से सर्च पर निकली थी टीम

Thu, 30 Mar 2023 01:42 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अभिषेक वर्मा Updated Thu, 30 Mar 2023 01:42 PM IST
सार

Bijapur IED Blast: बीजापुर में नक्सलियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक हफ्ते के अंदर यहां दूसरा आईईडी ब्लास्ट हुआ है। इसबार पाण्डेमुर्गा के पास हुए बम धमाके में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है।

विज्ञापन
Bijapur IED Blast CRPF jawan injured in Naxalite attack near Pandemurga Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Bijapur IED Blast: नेलसनार थाना क्षेत्र में पाण्डेमुर्गा के पास गुरुवार की सुबह एक बम धमाका हुआ। इसकी चपेट में आने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है। जवान को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

 
मिली जानकारी मुताबिक भैरमगढ़ ब्लाक के नेलसनार थाना क्षेत्र के फुंडरी कैम्प से सुबह सीआरपीएफ 165 बटालियन की एक टुकड़ी सर्च पर निकली हुई थी। जवान फुंडरी से होकर नेलसनार की ओर बढ़ रहे थे। इसी बीच पाण्डेयमुर्गा के करीब नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई आईईडी ब्लास्ट हो गई। इस ब्लास्ट की जद में आने से सीआरपीएफ 165 बटालियन का जवान रवि कुमार के दाएं पैर और बाएं हाथ में गंभीर चोट पहुंची हैं।
विज्ञापन

 
घायल जवान को भैरमगढ़ अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए हेलीकाप्टर से रायपुर रेफर कर दिया गया है। भैरमगढ़ एसडीओपी तारेश साहू ने बताया कि घटना सुबह 11.40 के दरमियान हुई है। उन्होंने बताया कि जवान को सामान्य चोट पहुंची हैं। जवान कर्नाटक का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed