फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Big change in NSUI national executive Pratik becomes national secretary in Balrampur Ramanujganj

Lok Sabha Elections 2024: एनएसयूआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बड़ा बदलाव, प्रतीक बने राष्ट्रीय सचिव

Fri, 29 Mar 2024 04:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 29 Mar 2024 04:11 PM IST
सार

ष्ट्रीय कार्यकारिणी में सरगुजा संभाग से पहली बार छात्र नेता प्रतीक सिंह को स्थान देते हुए राष्ट्रीय सचिव की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
Big change in NSUI national executive Pratik becomes national secretary in Balrampur Ramanujganj
प्रतीक बने एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनएसयूआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बड़ा बदलाव किया गया। लोकसभा चुनाव के पहले एनएसयूआई द्वारा देशभर में आठ महासचिव और 21 सचिवों की नियुक्ति की गई है। वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सरगुजा संभाग से पहली बार छात्र नेता प्रतीक सिंह को स्थान देते हुए राष्ट्रीय सचिव की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा गुरुवार को यह आदेश अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के द्वारा जारी किया गया।

विज्ञापन

 

नगर के वार्ड क्रमांक चार निवासी प्रतीक सिंह ने राजनीति की शुरुआत 2009 में एनएसयूआई के साधारण सदस्य के रूप में की। एक वर्ष काम करने के बाद महाविद्यालय एनएसयूआई का उपाध्यक्ष बनाया गया वही संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए 2010 में संगठन का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष में 2 वर्ष काम करने के बाद अविभाजित सरगुजा का जिला महासचिव बनाया गया इस पद पर भी 2 वर्षों तक प्रतीक ने कार्य किया।  

विज्ञापन

 

2013 में जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष के रूप में प्रतीक ने 2013 से 2019 तक कार्य किया। इसके बाद प्रतीक को एनएसयूआई का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया। इस पद पर प्रतीक ने में 2021 तक कार्य किया। इसके बाद एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में बड़ी जवाबदारी संगठन की ओर से मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक बनने के बाद संगठन के विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिये व दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के कारण प्रतीक हमेशा संगठन के नजर में रहे जिस कारण उन्हें एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव के रूप में बड़ी जवाबदारी मिली।  




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed