फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Big allegation of Amit Jogi 14 thousand crores scam happened in DMF in 20 years

अमित जोगी का बड़ा आरोप: 20 साल में DMF में हुआ 14 हजार करोड़ का घोटाला, ईडी और सीबीआई से करेंगे जांच की मांग

Wed, 01 Mar 2023 09:00 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 01 Mar 2023 09:00 PM IST
सार

बुधवार को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के नेतृत्व जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे। उन्हें कलेक्ट्रेट पहले ही बेरिकेट्स लगाकर रोक दिया गया। कुछ देर जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते रहे फिर अचानक नारेबाजी करते हुए बेरिकेट्स लांघकर अंदर की तरह पहुंच गए।

विज्ञापन
Big allegation of Amit Jogi 14 thousand crores scam happened in DMF in 20 years
अमित जोगी व कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट घेराव करने पहुंचे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने बीजापुर में डीएमएफ मद में घोटाले किये जाने का सनसनीखेज आरोप लगाया हैं। उन्होंने कहा कि वे सीबीआई व ईडी से इसकी जांच की मांग करेंगे। 

विज्ञापन


बुधवार को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के नेतृत्व जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट घेरने निकले थे। उन्हें कलेक्ट्रेट पहले ही बेरिकेट्स लगाकर रोक दिया गया। कुछ देर जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते रहे फिर अचानक नारेबाजी करते हुए बेरिकेट्स लांघकर अंदर की तरह पहुंच गए। इसी बीच पुलिस जवानों और जोगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के में थोड़ी झड़प भी हुई। अमित जोगी ने शासन प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बीजापुर में डीएमएफ मद में नान से बड़ा घोटाला किए जाने का आरोप लगाया हैं। उन्होंने कहा कि बीजापुर जिले को हर वर्ष 700 करोड़ रुपये डीएमएफ मद प्राप्त हैं। लेकिन यह राशि को विकास में खर्च न कर सिर्फ लुटा जा रहा हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले बीस सालों में करीब 14 हजार करोड़ रुपये का घोटाला डीएमएफ में किया गया है। वे अब जल्द ही इसकी शिकाउत सीबीआई व ईडी से कर जांच की मांग करेंगे। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेश सरकार ने बेरोजगारी भत्ता के नाम पर बेरोजगारों को धोखा दिया, पेंशन के नाम पर बुजुर्गों को धोखा दिया, आवास के नाम पर बेघरों को धोखा दिया, शराबबंदी के नाम महिलाओं को धोखा दिया। वहीं अमित जोगी ने स्थानीय विधायक पर भी भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया हैं। वहीं कर्मचारियों के नियमितीकरण पर कहा कि जब भूपेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री नियमितीकरण नहीं हो रहा है तो कर्मचारियों का कैसे होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित जोगी ने सिलगेर गोलीकांड को लेकर कहा कि जब सारकेगुड़ा एडसमेटा गोलीकांड की जांच हो सकती तो फिर सिलगेर घटना की जांच क्यों नहीं..? जोगी ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल जब लखीमपुर जाकर वहां के पीड़ितों को मुआवजा बांट सकते हैं, तो सिलगेर में मारे गए आदिवासियों परिवार को मुआवजा देने में देर किस बात की हो रही है। उन्होंने कहा कि यहां भ्रष्टाचार कर भ्रष्टाचारी खूब मलाई खा रहे है और यहां के आदिवासियों को पेज भी नसीब नहीं हो रहा हैं। इसी के चलते बस्तरवासी पलायन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed