फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bhupesh Baghel said I am being stopped from going to the booth in Rajnandgaon

Rajnandgaon: भूपेश बघेल बोले- मुझे बूथ पर जाने से रोका जा रहा है, मेरे खिलाफ लगाए जा रहे मुर्दाबाद के नारे

Fri, 26 Apr 2024 01:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 26 Apr 2024 01:49 PM IST
सार

पूर्व सीएम ने कहा कि मुझे बूथ पर जाने के लिए रोका जा रहा है। कह रहे हैं कि बूथ पर जाने का अधिकार नहीं है। मेरे खिलाफ मुर्दाबाद का नारा भी लगा रहे हैं लेकिन उससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।

विज्ञापन
Bhupesh Baghel said I am being stopped from going to the booth in Rajnandgaon
भूपेश बघेल, पूर्व सीएम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने कहा कि मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाएं, पुरुष और फर्स्ट टाइम वोटर सभी लंबी कतार में लगे हुई हैं। कहीं पर 50 प्रतिशत कहीं पर 60 प्रतिशत मतदान होने की खबरें हैं। छत्तीसगढ में शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। भूपेश बघेल ने कहा कि अभी पंडरिया में 114 पोलिंग बूथ में पुलिस वाले डराने धमकाने के काम कर रहे हैं। दूसरी ओर तेड़ीसरा में गुंडागर्दी की हद हो गई। 

विज्ञापन

 

पूर्व सीएम ने कहा कि मुझे बूथ पर जाने के लिए रोका जा रहा है। कह रहे हैं कि बूथ पर जाने का अधिकार नहीं है। मेरे खिलाफ मुर्दाबाद का नारा भी लगा रहे हैं लेकिन उससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। बूथ में जाने के लिए कैसे रोक सकते हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग मुझसे धक्का मुक्की कर रहे थे। उन्होंने राजनांदगांव लोकसभा सीट से जीत दावा किया है।  

विज्ञापन

 

भूपेश बघेल ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि ईवीएम पर अभी कहीं एक जगह पता चला कि जो नंबर मशीन थी, जो अलाट हुआ था। उसके जगह में दूसरे नंबर की मशीन आया था। इस प्रकार की शिकायतें आई हैं और कई जगहों पर मशीन बिगड़ने की शिकायत आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed