फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bhupesh Baghel become senior observer to coordinate Bharat Jodo Nyay Yatra and other party activities in Bihar

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी: इस राज्य का वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया

Sat, 27 Jan 2024 01:01 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 27 Jan 2024 01:01 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी दी है।

विज्ञापन
Bhupesh Baghel become senior observer to coordinate Bharat Jodo Nyay Yatra and other party activities in Bihar
भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उन्हें बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा और अन्य पार्टी गतिविधियों के समन्वय के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस संबंध में पार्टी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेगुगोपाल ने आदेश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


राहुल गांधी के नेतृत्व में दूसरी बार भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी से मणिपुर में हुई है। ये यात्रा गुरुवार को पश्चिम बंगाल पहुंची थी। 26-27 जनवरी को दो दिन के विराम के बाद बंगाल के जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, उत्तर दिनाजपुर और दार्जिलिंग जिलों से गुजरेगी। फिर 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करेगी। इसके बाद यात्रा 31 जनवरी को मालदा के रास्ते पश्चिम बंगाल में दोबारा प्रवेश करेगी और मुर्शिदाबाद से होकर गुजरेगी। राहुल की इस यात्रा को पहले असम में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में पश्चिम बंगाल में भी यात्रा में कुछ रुकावटें आईं। दरअसल पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और टीएमसी के बीच कुछ तनाव देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा जो मणिपुर से 14 जनवरी को प्रारंभ हुई है और फरवरी माह में छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। यात्रा मुंबई पहुंचकर समाप्त होगी। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रायगढ़ के रास्ते यात्रा रायगढ़ लोकसभा, जांजगीर लोकसभा, कोरबा लोकसभा और सरगुजा लोकसभा होते हुए उत्तरप्रदेश प्रवेश करेंगी। यात्रा की तैयारी हेतु प्रदेश संयोजक एवं जिला संयोजक की नियुक्ति कर दी गई है। जो यात्रा का रूट मैप तैयार कर रहे है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने डोनेशन फार नेशन की भी चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अपने शक्ति अनुसार डोनेशन देकर पार्टी को सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed