फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bhupesh Baghel attacks on Kejriwal on photo of Lakshmi-Ganesh on note

Raipur: 'नोट पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर' पर सीएम भूपेश बघेल का केजरीवाल पर हमला- वोट की खातिर छोड़ा गया शिगूफा

Thu, 27 Oct 2022 08:17 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 27 Oct 2022 08:17 PM IST
सार

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर द्वारा उठाए गए सवाल पर सीएम ने कहा कि 15 साल तक भाजपा को मौका मिला। उनके समाज में जो उन्होंने किया। बस्तर के आदिवासियों को तो नक्सली समझते थे, गोलिया भी उनके सीने में चलाई जाती थीं। जिलों में भी आदिवासियों को अंदर किया जाता था।

विज्ञापन
Bhupesh Baghel attacks on Kejriwal on photo of Lakshmi-Ganesh on note
पत्रकारों से बात करते सीएम भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नोटों पर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की तस्वीर लगाने की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मांग को वोटों की खातिर छेड़ा गया शिगूफा बताया है। उन्होंने कहा कि यह भारत सरकार तय करती है।

विज्ञापन


भूपेश बघेल ने गुरुवार को साइंस कॉलेज मैदान का निरीक्षण कर तैयारियों की जायजा लिया। उन्होंने नोटों की छपी तस्वीरों पर देश में हो रही राजनीति पर कहा कि ''केजरीवाल ने अभी वोट की खातिर यह शिगूफा छोड़ा है। केजरीवाल जब प्रेस के लोगों से बातचीत कर रहे थे, तब एक तरफ भगत सिंह और दूसरी तरफ अंबेडकर जी की फोटो लगी थी। अगर दोनों महापुरुष जिंदा होते तो उनके समक्ष यह बातें क्या केजरीवाल कह पाते?''
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, ''जहां-जहां चुनाव केजरीवाल को लड़ना होता है, केजरीवाल उसके लिए भावनात्मक कार्ड खेलते हैं। वे वोट समेटने की कोशिश कर रहे हैं, इसके अलावा कुछ नहीं है। लक्ष्मी और गणेश के पैर पकड़कर बेतरीनी पार करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर द्वारा उठाए गए सवाल पर सीएम ने कहा कि 15 साल तक भाजपा को मौका मिला। उनके समाज में जो उन्होंने किया। बस्तर के आदिवासियों को तो नक्सली समझते थे, गोलिया भी उनके सीने में चलाई जाती थीं। जिलों में भी आदिवासियों को अंदर किया जाता था। वह उनका दृष्टिकोण था। हमारी दृष्टि यह है कि बस्तर सरगुजा लगभग 41 जनजातियां छत्तीसगढ़ में निवास करती हैं। आदिवासियों की परंपरा आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश और दुनिया के ट्राईबल की भी संस्कृति का संगम होगा, जिसमें विदेश से भी 9 टीमें छत्तीसगढ़ आ रही हैं। सभी लोग अपने कार्यक्रम दिखाएंगे। देश-दुनिया के लोगों को छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति को भी जानने का मौका मिलेगा।

आरक्षण के मामले पर सीएम ने कहा कि डेटा कमीशन बनाया था। उसकी रिपोर्ट आने पर तत्काल उसकी प्रक्रिया बढ़ाएंगे। अधिकारियों से भी बातचीत हो गई है। आदिवासियों के जो प्रतिनिधि आए थे, उन लोगों से भी चर्चा की गई है। पिछली सरकार के गलत कर्मों के कारण से यह स्थिति बनी है।


भाजपा द्वारा की जा रही विधानसभा वार बैठक पर सीएम ने कहा कि अच्छी बात है। बैठक करनी चाहिए। मुझे पता चला है पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह को खूब डांट पड़ी है। उनको बोला गया है कि अकेले दौरा नहीं करेंगे। भाजपा में गुटबाजी लगातार उभर कर सामने आ रही है। उनको दबाने की कितनी भी कोशिश कर ले। पुरंदेश्वरी की छुट्टी हो गई, दूसरे और तीसरे प्रभारी जो आए हैं, गुटबाजी कितना संभाल पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed