{"_id":"101d71d332e01014756e809fdf4aaa02","slug":"bhilai-steel-plant-chhatisgarh-death-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिलाई स्टील प्लांट में एक और श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिलाई स्टील प्लांट में एक और श्रमिक की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 18 Jun 2014 03:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट में हादसों का सिलसिला जारी है। मंगलवार को एक ठेका श्रमिक की करेंट लगने से मौत हो गई है।
विज्ञापन
25 वर्षीय मृत ठेका श्रमिक का नाम जगदीश साहू है। इस बात की जानकारी नगर पुलिस अधीक्षक विरेंद्र सतपथी ने दी।
सीजी खबर के मुताबिक भिलाई इस्पात संयंत्र के धमन भट्टी नंबर 6 में रखरखाव का काम चल रहा है। इस रखरखाव के काम का ठेका साई कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है। भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों ने बताया कि इस धमन भट्टी को रखरखाव के लिये 6 अप्रैल से बंद कर दिया गया है।
मंगलवार को जब ठेका श्रमिक जगदीश साहू वेंल्डिंग का काम कर रहा था जब करेंट लगने से वह गिर पड़ा। उसके साथी उसे उठाकर उस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है तथा जांच चल रही है। घटना की जानकारी प्रबंधन को दे दी गई है।
विज्ञापन
इसी भिलाई इस्पात संयंत्र में 12 जून को जहरीली गैस के रिसाव से 6 अधिकारी-कर्मचारियों की मौत हो गई थी तथा 40 के करीब गंभीर रूप से घायल हो गये थे।