फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bhilai steel plant_chhatisgarh_death

भिलाई : 5 और लोग गैस की चपेट में

Wed, 18 Jun 2014 12:17 PM IST
Updated Wed, 18 Jun 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
bhilai steel plant_chhatisgarh_death

भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में गुरुवार को हुए गैस रिसाव का असर अब भी बना हुआ है।

विज्ञापन


शुक्रवार को गैस रिसाव से प्रभावित 5 नए मरीजों को सेक्टर-9 के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कार्बन मोनो आक्साइड और मीथेन जैसी जहरीली गैसों से प्रभावित नए मरीजों की भर्ती ने जिला प्रशासन के इस दावे की पोल खोल दी है कि गैस रिसाव पर काबू कर लिया गया है।

गैस का प्रभाव बरकरार

bhilai steel plant_chhatisgarh_death

सेक्टर-9 काफी बड़ा क्षेत्र होने से यह रिसाव नागरिक बस्तियों पर तो कोई असर नहीं डाल रहा है लेकिन इसका असर बरकरार है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री रमनसिंह से बात करके पूरे मामले की जानकारी ली है। राज्यपाल शेखर दत्त ने शुक्रवार को ही प्लांट का दौरा किया है।

अब तक छह लोगों की मृत्यु इस हादसे में हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 लोगों का चल रहा इलाज

bhilai steel plant_chhatisgarh_death

आईसीयू में अब भी छह मरीज भर्ती हैं, जिन्हें प्लांट का प्रशासन खतरे से बाहर बता रहा है। अस्पताल में आईसीयू के बाहर जिन 26 मरीजों को इलाज के लिए लाया गया था, उनमें से 15 की छुट्टी कर दी गई है। अब 14 का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल शेखर दत्त ने शुक्रवार को प्लांट को दौरा किया और कहा कि इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि ऐसी दुर्घटनाएं न हों। पुरानी मशीनरी को हटाया जाना चाहिए।

मजदूर यूनियनों ने प्लांट के प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूनियन लीडर राजेश अग्रवाल का कहना है कि यहां हादसे होते रहे हैं लेकिन प्रबंधन ने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजामात नहीं किए। मशीने पुरानी लगी हैं। मशीनरी कमजोर और पुरानी होने के कारण ही यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed