{"_id":"638db75533a80b32a81cfda8","slug":"bhanupratappur-by-election-bjp-candidate-brahmanand-replied-on-congress-s-allegation","type":"story","status":"publish","title_hn":"भानुप्रतापपुर उपचुनाव: ब्रह्मानंद बोले- कांग्रेस को षड्यंत्र करने में महारथ हासिल, जनता का आशीर्वाद मेरे साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भानुप्रतापपुर उपचुनाव: ब्रह्मानंद बोले- कांग्रेस को षड्यंत्र करने में महारथ हासिल, जनता का आशीर्वाद मेरे साथ
Mon, 05 Dec 2022 02:48 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 05 Dec 2022 02:48 PM IST
सार
भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि, अगर मैं दुष्कर्मी होता तो क्षेत्र की जनता अपना आशीर्वाद नहीं देती। मैं लोगों के पास वोट मांगने के लिए गया। अगर ऐसा होता तो वे मुझे भगा देते। कांग्रेस ने झूठे आरोप लगाए हैं। अगर गिरफ्तार करना है तो कर लीजिए। मैं तो प्रचार करता रहा, फिर क्यों नहीं पकड़ा। मैं तैयार खड़ा हूं।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर चुनाव में मतदान खत्म होने वाला है। अब से कुछ देर में प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। जिसका नतीजा दो दिन बाद आठ दिसंबर को सबके सामने आएगा। इससे पहले जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। दुष्कर्म, बैनर, पीएम, पोस्टर और आरक्षण के मुद्दे के बीच झारखंड पुलिस की भी एंट्री हुई। इन सबके शोर-शराबे के बाद भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम सोमवार को मीडिया के सामने आए और अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को झूठा बताया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें...Chhattisgarh Bypolls Live: भानुपतापपुर उपचुनाव में डेढ़ बजे तक 60 फीसदी मतदान, महिलाओं में ज्यादा उत्साह
विज्ञापन
भाजपा पूर्ण बहुमत से जीत रही
ब्रम्हानंद नेताम सुबह सबसे पहले गांव में ही शीतला माता मंदिर गए। वहां उन्होंने जीत के लिए देवी से आशीर्वाद लिया। फिर पत्नी के साथ कसावाही मतदान केंद्र पहुंचे और वहां मतदान किया। फिर मीडिया से रूबरू हुए। ब्रह्मानंद ने कहा कि जिस तरह से लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है, उन्हें पूरा भरोसा है कि भाजपा पूर्ण बहुमत से जीत रही है। अपने ऊपर लगे आरोपों पर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि, कांग्रेस को षड्यंत्र रचने में महारथ हासिल है।
विज्ञापन
नेताम पर आरोप नहीं लगाए, आदिवासियों का चरित्र हनन किया
नेताम ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस सरकार आई है, आदिवासी समाज, पिछड़ा वर्ग को प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने कहा कि, जो आरोप कांग्रेस ने लगाए हैं, वो नेताम पर नहीं, बल्कि आदिवासी समाज पर आरोप है। उसका चरित्र हनन है। झारखंड पुलिस की एंट्री पर कहा कि, कांग्रेस को पता था तो पहले करना था। तीन साल से सो रहे थे। ये लोकतंत्र की हत्या है। नेताम चुनाव लड़ रहा है तो प्रचार में बाधा डालें। मेरे ऊपर कीचड़ उछालने का प्रयास किया है। मतदाता इनके मजा चखांएगे।