{"_id":"6751ca0c8e69ba26fd071f11","slug":"postmaster-of-bemetara-post-office-swindled-rs-6-6-lakh-from-account-holders-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा में अजब-गजब ठगी: डाकघर के डाकपाल ने डकारे खाताधारकों 6.6 लाख, ऐसे हुआ मामला का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा में अजब-गजब ठगी: डाकघर के डाकपाल ने डकारे खाताधारकों 6.6 लाख, ऐसे हुआ मामला का खुलासा
Thu, 05 Dec 2024 09:20 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 05 Dec 2024 09:20 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में अजीबोगरीब ठगी का मामला सामने आया है। जहां पर एक डाकघर के डाकपाल ने खाताधारकों से 6.6 लाख रुपये ठग लिए हैं। खाताधारकों के खाते में पैसे नहीं डाला करता था।
विज्ञापन
डाकपाल दबोचा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरुवार को बेमेतरा सिटी कोतवाली पुलिस ने ठगी के मामले में डाकघर के डाकपाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खाताधारकों के रुपए जमा करने के बाद खुद रख लेता था। इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
बेमेतरा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राकेश साहू ने बताया कि डाकघर शाखा ग्राम बीजाभाठ के डाकपाल आरोपी संजीव कुमार ठाकुर पिता पुरूषोत्तम ठाकुर उम्र 37 निवासी ग्राम पांगरी थाना गुंडरदेही जिला बालोद (छग) ने अपने कार्यकाल के दौरान22 जून2021 से 11 सितंबर 2024 तक 18 खाताधारक से कुल 6 लाख 6 हजार 900 रुपए जमा कराकर धोखाधड़ी किया है।
विज्ञापन
आरोपी द्वारा खाताधारकों के सुकन्या समृद्धि योजना, फिक्स डिपॉजिट, बचत खाता व आरडी खाता में रुपए जमा करने के नाम पर रुपए लेता। खाताधारकों को पावती भी दे देता था। लेकिन, रजिस्टर में एंट्री नहीं करता था। इस मामले में डाक विभाग के उप संभागीय निरीक्षक ने जांच किया।
विज्ञापन
जांच में गड़बड़ी मिली, जिसके बाद थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। थाना में शिकायत दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी संजीव कुमार ठाकुर फरार हो गया था। आज गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 318 (4), 316 (5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।