{"_id":"6703bd85a60182c4c6032e6d","slug":"land-of-shri-ram-mandir-trust-sold-congress-submitted-memorandum-demanding-action-in-bemetara-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bemetara: श्रीराम मंदिर ट्रस्ट की भूमि बेची, कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bemetara: श्रीराम मंदिर ट्रस्ट की भूमि बेची, कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
Mon, 07 Oct 2024 04:23 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 07 Oct 2024 04:23 PM IST
सार
बेमेतरा जिले के श्रीराम मंदिर ट्रस्ट ग्राम मजगांव के भूमि को अवैध तरीके से नामांतरण किया गया है। इस मामले मे जिले में जमकर राजनीति हो रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेमेतरा जिले के श्रीराम मंदिर ट्रस्ट ग्राम मजगांव के भूमि को अवैध तरीके से नामांतरण किया गया है। इस मामले मे जिले में जमकर राजनीति हो रही है। आज सोमवार को कार्रवाई की मांग को लेकर बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर रणबीर शर्मा को ज्ञापन सौंपा है। पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने बताया कि ट्रस्ट की भूमि को भाजपा नेता अनिल महेश्वरी द्वारा अवैध तरीके से नामांतरण किया गया है।
विज्ञापन
भूमि का क्रय-विक्रय गलत तरीके से की गई है। इसे निरस्त कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई किया जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि इस घिनौने कृत्य से सनातन धर्म से जुड़े सभी जन समुदाय की भावना आहत हुई है। हम जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि दोषियों पर कार्रवाई करते हुए इस रजिस्ट्री को शून्य किया जाए और जमीन पुनः श्रीराम चंद्र मंदिर न्यास को सौंपा जाए। इस मामले में कार्रवाई नहीं होने पर आने वाले समय में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा। बता दे मामले में एसडीएम ने दो पटवारी को भी सस्पेंड किया है।
विज्ञापन