{"_id":"679899c0943b0a1fdf0dc1b9","slug":"bandarchunwa-church-accident-six-workers-injured-due-to-falling-of-roof-centering-contractor-leg-broken-jashp-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरचुंवा चर्च हादसा: छत की सेंट्रिंग गिरने से छह मजदूर घायल, ठेकेदार का पैर टूटा, जशपुर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरचुंवा चर्च हादसा: छत की सेंट्रिंग गिरने से छह मजदूर घायल, ठेकेदार का पैर टूटा, जशपुर रेफर
Tue, 28 Jan 2025 03:09 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 28 Jan 2025 03:09 PM IST
सार
जशपुर जिले के बंदरचुंवा स्थित नार्थ वेस्टर्न जीईएल चर्च में छत की ढलाई के दौरान बड़ा हादसा हुआ। मंगलवार को छत की सेंट्रिंग गिरने से छह मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
चर्च में छत की ढलाई के दौरान बड़ा हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जशपुर जिले के बंदरचुंवा स्थित नार्थ वेस्टर्न जीईएल चर्च में छत की ढलाई के दौरान बड़ा हादसा हुआ। मंगलवार को छत की सेंट्रिंग गिरने से छह मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में ठेकेदार शकील खान (अंबिकापुर निवासी) भी शामिल है, जिनका पैर टूट गया है। अन्य मजदूरों के कमर और हाथ-पैर में गंभीर फ्रैक्चर हुए हैं।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों का बयान
घटना के समय छत पर करीब 50 मजदूर काम कर रहे थे। हालांकि, हादसे में सबसे ज्यादा चोटें उन मजदूरों को आईं, जो नीचे काम कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी सैहुन टोप्पो ने बताया कि घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से कुनकुरी के निजी अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में अव्यवस्था
घटना के बाद 108 एंबुलेंस घायलों को कुनकुरी के सरकारी अस्पताल ले गई, लेकिन उन्हें इलाज के लिए जशपुर रेफर कर दिया गया। सरकारी अस्पताल कुनकुरी में लंबे समय से इमरजेंसी रूम और आवश्यक सुविधाओं की कमी की शिकायतें हैं। इस दौरान ड्रेसर की अनुपस्थिति भी सामने आई। यह समस्या बीते कई महीनों से बनी हुई है, जिससे मरीजों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोकड़ा पुलिस चौकी प्रभारी अशोक यादव ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे की जांच जारी है। छत की सेंट्रिंग गिरने का कारण और हादसे के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी पर सवाल
चर्च जैसे बड़े निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान क्यों नहीं रखा गया, यह सवाल खड़ा करता है। साथ ही, सरकारी अस्पताल कुनकुरी की अव्यवस्था ने एक बार फिर से स्थानीय प्रशासन की कार्यक्षमता पर सवाल उठाए हैं। यह हादसा न सिर्फ मजदूरों की सुरक्षा, बल्कि क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को भी उजागर कर रहा है।