Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balrampur Ramanujganj injured immediately taken to hospital

मानवता की एक और मिसाल: स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल पहुंचाया अस्पताल, बच गई जान

Thu, 16 Jan 2025 10:24 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 16 Jan 2025 10:24 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर रामानुजगंज में स्थानीय लोगों ने मानवता की मिसाल पेश की। जहां घायल शख्स को समय से अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन
Balrampur Ramanujganj injured immediately taken to hospital
घायल को तत्काल पहुंचाया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सुबह साढ़े आठ बजे के करीब रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक एक में स्थित पेट्रोल पंप रोड में नित्यांश ट्रेडर्स के सामने युवक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल युवक को 100 बिस्तर अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, नित्यांश ट्रेडर्स के सामने एक्सिस बैंक में काम करने वाले उमेश सिंह उम्र 35 वर्ष बाइक से बैंक जा रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे उमेश के सिर में गंभीर चोट लगी। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी अजय गुप्ता एवं संतोष गुप्ता की नजर पड़ी तो तत्काल उन्होंने उमेश को सड़क के किनारे किया। वहीं साई बाबा पब्लिक स्कूल के भाई रूपेश गुप्ता अपने चार चक्का वाहन से बच्चों को लेने जा रहे थे। उन्होंने अपने वाहन को रोककर चतुर्थ वर्ग के कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष शंभू गुप्ता के सहयोग से 100 बिस्तर अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल का इलाज हुआ।
विज्ञापन


एंबुलेंस में इंतजार न कर घायल को तत्काल पहुंचाया अस्पताल
जब इस प्रकार की घटना होती है तो लोग भीड़ जरूर लगा देते हैं। एंबुलेंस का इंतजार करने लगते हैं। एंबुलेंस के इंतजार में काफी देर भी हो जाती है। आज जब दुर्घटना हुई तो घायल उमेश के सर से काफी खून बह रहा था। कड़ाके की ठंड भी थी। ऐसे में देरी करना काफी भारी पड़ सकता था। लेकिन स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed