फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Woman dies due to burning stubble in Balod

Balod News: प्रशासन की सख्ती बाद भी जल रही पराली, चपेट में आने से महिला की मौत; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 01 Jun 2023 11:35 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 01 Jun 2023 11:35 AM IST
सार

घर से खेत देखने गई एक महिला परली में लगी आग की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Woman dies due to burning stubble in Balod
जिला चिकित्सालय के बाहर खड़े परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अरूप में एक महिला परली में लगी आग की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, महिला घर से दोपहर 12 बजे से निकली हुई थी। देर रात तक वह घर नहीं पहुंची और रात भर वह घर से बाहर रही। जब सुबह परिजनों और आसपास के लोगों ने खेतों में जाकर देखा तो महिला की जली हुई लाश खेत में पड़ी हुई थी। परली भी पूरी तरह जल गई थी। इसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला का नाम बुधनतीन बाई बताया जा रहा है।

विज्ञापन

दम घुटने से हुई महिला की मौत
पूरे मामले में अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की मृत्यु दम घुटने से हुई है। जिसके बाद से पुलिस भी एक्टिव हो गई है और मौके पर जाकर जांच भी की है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए बालोद जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों में पराली जलने के बढ़ रहे मामले
शासन एवं प्रशासन लगातार लोगों को पराली जलाने के लिए मना कर रही है। किसी विभाग द्वारा कार्रवाई भी की जाती है। परंतु लोगों के हौसले बुलंद है कि खेतों में आए दिन परली जलते देखी जा सकती है। यही परली ने आज एक महिला की जान ले ली है। ग्रामीणों का कहना है कि धुएं के कारण हो सकता है दम घुटने से उसकी मृत्यु हो गई हो। पराली जलाने से कई तरह के नुकसान होते हैं। दरअसल, काफी मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जित तो होता है साथ ही जमीन पर भी इसका विपरीत असर पड़ता है।

विज्ञापन

 महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि महिला अपना खेत देखने गई हुई थी। वहीं उसके खेत के जस्ट बगल में एक अन्य व्यक्ति के घर के खेत में पराली जल रही थी। महिला आग की चपेट में कैसे आईस कैसे उसकी मृत्यु हुई यह जांच का विषय है। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ साफ हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed