{"_id":"64a0505c16e75884230bae77","slug":"urban-industrial-park-will-be-established-in-balod-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod News: मिला नया मोबाइल यूनिट, विधायक-कलेक्टर ने कराया चेकअप; शहरी इंडस्ट्रियल पार्क की होगी स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod News: मिला नया मोबाइल यूनिट, विधायक-कलेक्टर ने कराया चेकअप; शहरी इंडस्ट्रियल पार्क की होगी स्थापना
Sat, 01 Jul 2023 09:42 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 01 Jul 2023 09:42 PM IST
सार
बालोद जिले के नगर पालिका परिषद बालोद और दल्लीराजहरा में एक-एक अर्बन इंडस्ट्रियल पार्कों की स्थापना की जाएगी। इसके लिए बालोद नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत दल्ली रोड में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के पास एवं नगर पालिका दल्लीराजरा में ट्रांसपोर्ट नगर में भूमि चिन्हांकित कर लिया गया है।
विज्ञापन
बालोद में मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ हुआ।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बालोद में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना के बाद अब शहरी इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना होगी। जिला पंचायत सभाकक्ष से शनिवार को विधायक संगीता सिन्हा, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, सहित सैंकड़ों की संख्या में नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधि वर्चुअल माध्यम से सीधे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े। इस दौरान नगरीय निकाय के अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क के संदर्भ में बालोद के निकाय अध्यक्षों ने अपनी बातों को रखा। वहीं जिले में एक और मोबाइल मेडिकल यूनिट खुली। जिसके बाद संख्या चार हो गई है।
विज्ञापन
विधायक कलेक्टर ने कराया स्वास्थ्य चेकअप
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत जिले को एक और मोबाइल यूनिट की सौगात मिली है। जहां विधायक संगीता सिन्हा ने अपना रुटीन चेकअप कराया। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने अपना ब्लड चेकअप कराया और नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने भी अपना राउंड बीपी हार्ट रेट इत्यादि जांच कराई। विधायक ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य जांच कहीं भी करा सकते हैं। वहीं कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा पहले से जिले में तीन यूनिट बेहतर ढंग से कार्य कर रही है।
विज्ञापन
जिले में स्थापित होगा दो अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क (यूआईपीए) के शुभारंभ करने के पश्चात् बालोद जिले के नगर पालिका परिषद बालोद और दल्लीराजहरा में एक-एक अर्बन इंडस्ट्रियल पार्कों की स्थापना की जाएगी। इसके लिए बालोद नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत दल्ली रोड में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के पास एवं नगर पालिका दल्लीराजरा में ट्रांसपोर्ट नगर में भूमि चिन्हांकित कर लिया गया है।
विज्ञापन
हितग्राहियों के घर पहुंचकर दिए विवाह प्रमाण पत्र
मुख्यमंत्री शभूपेश बघेल के द्वारा मुख्यमंत्री मितान योजना के विस्तार के शुभारंभ के तत्काल बाद विधायक संगीता सिन्हा, नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा और कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मितान की भूमिका निभाते हुए हितग्राही गौरव पटेल और उसकी धर्मपत्नी डिंपल पटेल के घर पहुंचकर उन्हें विवाह प्रमाण पत्र भेंट किए।